realme GT 7 7,000mAh के साथ मचाएगा धमाल, जानें भारत में कब हो रहा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme जल्द ही बाजार में अपना realme GT 7 फोन लॉन्च करने वाला है, जिसे GT 7 Pro और Racing Edition के साथ GT 7 सीरीज में शामिल किया जाएगा। इस फोन को realme GT 6 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। पहले भी फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब आधिकारिक तौर पर realme GT 7 बैटरी और चार्जिंग की डिटेल्स साझा की गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OPPO Reno 14 Pro में iPhone वाला फील, नए कैमरा डिजाइन के साथ रेंडर आएं सामने

realme GT 7 में मिलेगी दमदार बैटरी

कंपनी के चीन डिपार्टमेंट के प्रमुख Xu Qi Chase द्वारा realme GT 7 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार इस फोन में 7,000mAh से भी ज्यादा बड़ी बैटरी दी जाने वाली है, और ये फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

इसकी खास बात है, कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी इस फोन को काफी स्लिम प्रोफाइल के साथ पेश किया जा सकता है, हालांकि इसके डायमेंशन की जानकारी सामने नहीं आयी है।

अन्य फीचर्स

पहले भी फोन के फीचर्स की जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा साझा की गई थी, जिसके अनुसार इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है, इसके साथ ही फोन 144Hz BOE कस्टमाइज्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें आपको नैरो बेजल, फ्लैट एज के साथ आई प्रोटेक्शन की सुविधा भी मिल सकती है।

इतना ही नहीं, फोन की मोटाई 8.3mm और वजन 205 ग्राम से कम हो सकता है। ये IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है, और ColorOS के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

realme GT 7 लॉन्च टाइमलाइन

फिलहाल फोन की प्री बुकिंग realme की चीनी वेबसाइट पर शुरू हो गई है, और फोन को चीन में इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख सामने नहीं आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है, और ये 12GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ ब्लू और ब्लैक रंग में पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: लड़के ने कमाए AI से 1.5 लाख रूपये, क्या आप भी कर सकते है ये काम?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products