लड़के ने कमाए AI से 1.5 लाख रूपये, क्या आप भी कर सकते है ये काम?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

AI के इस डिजिटल युग में जहां एक ओर AI के आ जाने से लोगों की नौकरियों को खतरा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इसका उपयोग करके कई लोग लाखों रूपये कमा रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है, जिसमें एक दसवीं के छात्र ने AI का उपयोग करके 1.5 लाख रुपए कमाए है। आगे विस्तार से जानते हैं, कि पूरा माजरा क्या है? और AI से पैसे कैसे कमाएं?

ये पढ़ें: लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार अब नहीं रहे, उन्हें याद करने के लिए देखें ये लोकप्रिय फिल्में

लड़के ने कमाए AI से 1.5 लाख रूपये

हाल ही में Reddit पर एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें एक यूजर द्वारा एक दसवीं के छात्र के बारे में बताया गया, जिसने AI का उपयोग कर मात्र दो महीनों में 1.5 लाख रूपये से ज्यादा पैसे कमा लिए है।

दरअसल, पोस्ट करने वाला यूजर एक AI प्लेटफॉर्म चलाता है, जिसमें एक Musk नाम के यूजर द्वारा बार बार क्रेडिट खरीदें जा रहे थे, और उन क्रेडिट्स का उपयोग करके वो वेबसाइट्स बना रहा था। जब उसे जिज्ञासा हुई, तो उसने क्रेडिट खरीदने वाले यूजर का प्रोफाइल देखा, तो वो हैरान हो गया,क्योंकि वो एक दसवीं का छात्र था, जिसने महज 2 माह में 1.5 लाख रूपये तक कमा लिए थे।

वेबसाइट बेच के कमाएं पैसे

उसने अपनी पोस्ट में बताया, कि “Musk” ने दो माह में AI का उपयोग करके 8 वेबसाइट्स बनाई थी, और प्रत्येक वेबसाइट को उसने $250 से लेकर $300 के बीच में बेचा। इससे उसकी कमाई लगभग 1.5 लाख के आस पास हो गई थी, और इसके लिए उसने AI पर मात्र 2,500 रूपये ही खर्च किए थे।

AI से पैसे कैसे कमाएं?

यदि आप भी AI का उपयोग करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो ऐसा करने के कई तरीके उपलब्ध है। कुछ लोग AI से वेबसाइट बना कर बेच रहे हैं, तो कुछ लोग AI से वीडियो बनाकर Youtube पर कमाई कर रहे हैं।

AI से इमेज, वीडियो बनाना काफी आसान हो गया है, आप चाहें तो Ebook भी बेच के पैसे कमा सकते हैं, या ब्लॉगिंग करके भी पैसे कमाए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, AI से गेम्स और ऐप्स बना कर उससे भी पैसे कमाए जा सकते हैं। हालांकि, AI को किस तरह से उपयोग किया जा सकता है, ये आपके ऊपर निर्भर करता है।

ये पढ़ें: Youtube TikTok को पीछे छोड़ने की तैयारी में, Shorts के लिए नए क्रिएशन टूल्स की घोषणा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Image2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है। पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.