लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार अब नहीं रहे, उन्हें याद करने के लिए देखें ये लोकप्रिय फिल्में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर Manoj Kumar अब नहीं रहें। आज शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को उनका निधन हो गया है। उनकी उम्र 87 वर्ष थी, और वें अपनी देशभक्ति फ़िल्मों के लिए जाने जाते है। उनकी मृत्यु का कारण एक गंभीर बीमारी बताया जा रहा हैं। कई ऐसी मनोज कुमार की बेस्ट फिल्में हैं, जिनमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जित लिया था। यदि आप भी उनकी फिल्मों को देखने चाहते हैं, तो आगे हमनें उनकी कुछ खास फिल्मों की जानकारी दी है।

ये पढ़ें: Youtube TikTok को पीछे छोड़ने की तैयारी में, Shorts के लिए नए क्रिएशन टूल्स की घोषणा

ये है मनोज कुमार की मृत्यु का कारण

दरअसल, वें काफी समय से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे थे, पिछले महीने 21 फरवरी को ही उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, और आज उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। मनोज कुमार की मृत्यु का कारण कार्डियोजेनिक शॉक बताया जा रहा है, ये एक एक्यूट मायोकार्डियल इंफार्क्श है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कल उनका अंतिम संस्कार होगा। कई  लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट भी की जा रही है।

मनोज कुमार की बेस्ट फिल्में

फैशन (1957)

मनोज कुमार की फैशन (1957)

ये मनोज कुमार की पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने 80 वर्षीय एक बुजुर्ग का किरदार निभाया था, जो एक भिखारी होता है। इस फिल्म में उनके अलावा, प्रदीप कुमार, माला सिन्हा, चंद्रशेखर, सुन्दर, जगदीश सेठी, लीला मिश्रा, कम्मो ने भी काम किया था। फ़िलहाल ये फिल्म किसी OTT पर उपलबध नहीं है।

कांच की गुड़िया (1961)

कांच की गुड़िया (1961)

इस फिल्म में उन्हें हीरो का रोल मिला था। फिल्म में एक बदकिस्मत लड़की की कहानी को दर्शाया गया है, जो उसकी माँ की मृत्यु के बाद अकेली हो जाती है। फिल्म में उनके अलावा, शुभा खोटे, तरुन बोस, इफ़्तेख़ार, लीला चिटनिस, और कृष्ण धवन ने भी काम किया था। इस फिल्म को आप फ़िलहाल Youtube पर देख सकते हैं।

पत्थर के सनम (1967)

पत्थर के सनम (1967)

ये एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमे लव ट्रायंगल को दिखाया गया था। फिल्म में उनके अलावा, वहीदा रहमान, मुमताज़, महमूद, ललिता पवार, और अरुणा ईरानी जैसे कई कलाकारों ने काम किया है। ये फिल्म Prime Video और Youtube दोनों पर उपलब्ध है।

शहीद (1965)

शहीद (1965)

ये मनोज कुमार की पहली देश भक्ति वाली फिल्म है, जिसमें उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई देश भक्ति की फिल्में की, और लोगों ने उनका नाम भारत कुमार भी रख दिया। इस फिल्म को ZEE5 और Youtube दोनों पर देखा जा सकता है।

जय हिंद (1999)

जय हिंद (1999)

ये मनोज कुमार की आखिरी फिल्म थी। इसमें उनके अलावा ऋषि कपूर, कुणाल गोस्वामी, शिल्पा शिरोडकर, मनीषा कोइराला, सदाशिव अमरापुरकर, रवीना टंडन, प्रेम चोपड़ा, बिन्दू, मोहनीश बहल, शहबाज़ ख़ान, प्राण, अमरीश पुरी, बीना बैनर्जी, अंजना मुमताज़, राना जंग बहादुर जैसे कलाकारों ने काम किया था। इसके बाद मनोज कुमार ने कोई फिल्म नहीं की। ये फिल्म भी Prime Video और Youtube पर उपलब्ध है।

उपकार (1967)

उपकार (1967)

ये उनकी फेमस फिल्मों में से एक है, ये फिल्म उस समय भारत के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी से प्रेरित हो कर बनायी गयी थी। फिम का निर्देशन भी मनोज कुमार द्वारा ही किया गया था। फिल्म में उनके भाई का किरदार प्रेम चोपड़ा ने निभाया था। मुख्य कलाकारों में आशा पारेख, कामिनी कौशल, प्राण, और मदन पुरी भी शामिल हैं। इस फिल्म को आप ZEE5 और Youtube पर देख सकते हैं।

रोटी कपडा और मकान (1974)

रोटी कपडा और मकान (1974)

इस फिल्म का नाम तो हम सभी ने सुना है। फिल्म के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस फिल्म में हीरो अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में संघर्ष करता रहता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, ज़ीनत अमान और शशि कपूर को भी कास्ट किया गया था। यदि आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं, तो ये Prime Video और Youtube दोनों पर उपलब्ध है।

क्रांति (1981)

क्रांति (1981)

1981 के दशक में बानी ये फिल्म देशभक्ति पर आधारित है, जो आज के समय में भी काफी प्रचलित है। ये उस समय की एक महंगी फिल्म थी, इसमें मनोज कुमार के अलावा, ंमुख भूमिका में शशि कपूर, दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और परवीन बॉबी ने भी काम किया है। इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

पूरब और पश्चिम (1970)

पूरब और पश्चिम (1970)

इस फिल्म का नाम हम सभी ने सुना ही होगा, ये एक प्रेम कहानी और देशभक्ति दोनों पर आधारित है, जिसका गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है, “कोई जब तुम्हारा ह्रदय तोड़ दें”, ये फिल्म और अक्षय कुमार की नमस्ते लंदन की कहानी एक जैसी ही है, जो आपको काफी पसंद आएगी। फिल्म में उनके अलावा, सायरा बानो ने भी काम किया है। ये फिल्म ZEE5, Prime Video, और Airtel Xtream तीनों पर उपलब्ध है।

मेरा जाम जोकर (1970)

मेरा जाम जोकर (1970)

ये एक नाट्य फिल्म है, जो उस समय की आखिरी दो अंतराल वाली फिल्म थी। फिल्म उस समय असफल रही, लेकिन आज भी लोग इस फिल्म के बारे में बखूबी जानते हैं। फिल्म के कई गानें “जाने कहाँ गये वो दिन, ऐ भाई ज़रा देख के चलो, जीना यहाँ मरना यहाँ” आज भी काफी ज्यादा प्रचलित हैं। फिल्म में मनोज कुमार के अलावा, राज कपूर, सिमी गरेवाल, ऋषि कपूर, और धर्मेन्द्र ने भी काम किया है। ये फिल्म आपको Prime Video, ZEE5, और Youtube तीनों प्लेटफॉर्म पर मिल जायेगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Flip 7 FE में मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत इतनी कम, लीक्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products