Samsung Galaxy Flip 7 FE में मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत इतनी कम, लीक्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फोल्डेबल लाइनअप में इस साल Samsung “Fan Edition” को लॉन्च करने वाला है, ताकि कम कीमत पर यूजर्स Samsung के फोल्डेबल फोन का अनुभव कर पाएं। काफी समय से Samsung Galaxy Flip 7 FE चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब हाल ही में इससे संबंधित नए लीक्स सामने आए हैं। जिसमें Samsung Galaxy Flip 7 FE स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Airtel 2 सिम प्लान: एक रिचार्ज में चलेंगे 2 नंबर, मिलेगा Jiohotstar, Amazon prime का सब्सक्रिप्शन

Samsung Galaxy Flip 7 FE स्पेसिफिकेशंस लीक

इससे संबंधित जानकारी GalaxyClub द्वारा साझा की गई है, जिसके अनुसार इस फोन में कंपनी Exynos 2400e चिपसेट का उपयोग करने वाली है। इसके अतिरिक्त, इसमें हमें 8GB RAM ऑप्शन देखने की मिल सकता है। हालांकि, मॉडल नंबर SM-F761B से समझ आता है, कि ये जानकारी यूरोपीय वेरिएंट से संबंधित है, कंपनी समान चिपसेट का उपयोग अपने अन्य वेरिएंट्स में करती है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है।

इतना ही नहीं, कैमरा सेटअप के मामले में ये Z Flip 5 के समान हो सकता है, जिसके बैक पैनल पर 12MP प्राइमरी कैमरा और 10MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में 10MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। कंपनी इस फोन में भी ये ही कैमरा सेटअप रख सकती है।

क्रेडिट: Onleaks SammyGuru

हाल ही में फोन के CAD रेंडर bhi सामने आएं थे। इसके अतिरिक्त, फिलहाल फोन के अन्य फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने नहीं आयी है। बात करें कीमत की, तो Z Flip के मुकाबले ये फोन काफी किफायती कीमत पर पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की कीमत 60,000 रूपये के आस पास हो सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S10 FE, Galaxy Tab S10 FE+ लॉन्च, आज से होंगे चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.