Airtel 2 सिम प्लान: एक रिचार्ज में चलेंगे 2 नंबर, मिलेगा Jiohotstar, Amazon prime का सब्सक्रिप्शन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आपको 2 सिम की आवश्यकता है, और अलग अलग रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, या घर के दो सदस्य एक ही रिचार्ज में दो अलग अलग नंबर का उपयोग करना चाहते हैं, तो Airtel ने अपने यूजर्स को ये सुविधा भी दे रखी है। Airtel 2 सिम प्लान में आप एक ही रिचार्ज पर दो अलग अलग सिम का उपयोग कर सकते हैं। आगे इस Airtel Family प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S10 FE, Galaxy Tab S10 FE+ लॉन्च, आज से होंगे चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध

Airtel 2 सिम प्लान

ये एक पोस्टपेड प्लान है, जिसमें आपको एक ही रिचार्ज पर दो नंबर उपयोग करने की सुविधा मिलती है, जिसके लिए आपको मात्र 699 रूपये का रिचार्ज करना होता है। इसे Airtel 699 पोस्टपेड प्लान या Airtel Family प्लान भी कह सकते हैं।

इस प्लान के साथ आपको 105GB डेटा रोल ओवर के साथ मिलता है। इसके अतिरिक्त, दोनों नंबर्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 100SMS प्रतिदिन, 3 माह के लिए Xtream Premium, 6 माह के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन, और 12 माह के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलती है।

Airtel 2 सिम प्लान कैसे लें

इसके लिए आपके पास Airtel का पोस्टपेड कनेक्शन होना चाहिए। आप चाहें, तो नए पोस्टपेड कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप अपने मौजूदा प्रीपेड नंबर को पोस्टपेड नंबर में स्विच कर सकते हैं।

Airtel प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने के लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या Airtel Thanks ऐप के माध्यम से अप्लाई करना होगा। आप अपने नजदीकी Airtel स्टोर में जाकर भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Airtel प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड कनेक्शन में कैसे बदलें?

  • इसके लिए सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर आपको “Postpaid” वाले सेक्शन में जाना है।
  • अब “Switch Prepaid to postpaid” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक फॉर्म खुलेगा, इसमें अपनी जानकारी भरें।
  • इतना करने के बाद कंपनी के एग्जीक्यूटिव आपसे संपर्क करेंगे।

ये पढ़ें: Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील, 10 अप्रैल को लेगा इन धांसू फीचर्स के साथ एंट्री

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.