Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील, 10 अप्रैल को लेगा इन धांसू फीचर्स के साथ एंट्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने हाल ही में Vivo V50e के इंडिया लॉन्च की घोषणा की थी। इसी के साथ फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने आयी थी। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील कर दी है, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: AC डिस्काउंट ऑफर्स में इस वेबसाइट पर AC पर 50% से भी ज्यादा तक डिस्काउंट उपलब्ध, ऑफर कुछ समय के लिए है

Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील

कंपनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से Vivo V50e लॉन्च की तारीख साझा की है। पोस्ट के अनुसार ये फोन 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम आप कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर देख पाएंगे।

Vivo V50e डिजाइन

Flipkart माइक्रोसाइट के माध्यम से फोन के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आयी थी। इस फोन को नीले मोती जैसे डिजाइन में नीलम ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर के साथ पेश किया जाएगा। फोन में अल्ट्रा स्लिम माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है।

इसके अतिरिक्त, सोनी मल्टीफोकल प्रो पोर्ट्रेट कैमरा और AI-संचालित सुविधाओं को शामिल किया जाएगा।इसकी मोटाई 0.73 सेमी होगी, और बैक पैनल पर पॉलिश ग्लास फिनिश देखने को मिलेगा। इसमें मेटल फ्रेम का उपयोग किया गया है, और इसके साथ ही ऑरा लाइट और ड्यूल रिंग कैमरा मॉड्यूल फोन को और आकर्षक बनाते हैं। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग की सुरक्षा देखने को मिल सकती है।

Vivo V50e फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। बैक पैनल पर OIS-सक्षम Sony IMX882 कैमरा, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया है सकता है, जिसमें Sony मल्टीफोकल प्रो पोर्ट्रेट मोड के साथ तीन फोकल लेंथ- 26mm, 39mm और 52mm पर पोर्ट्रेट शूट की सुविधा मिलेगी।

फ्रंट में 50MP आई ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जिससे डायनेमिक रेंज और बैलेंस्ड एक्सपोजर के साथ क्रिस्टल क्लियर ग्रुप सेल्फी ली जा सकती है। फोन AI इमेज एक्सपेंडर, AI नोट असिस्ट, सर्किल टू सर्च और AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट जैसे स्मार्ट AI फीचर्स और अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड के साथ पेश किया जा सकता है।

अन्य लीक्स के अनुसार फोन में 5600mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। ये Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फोन की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है।

ये पढ़ें: iQOO Z10x भी इस तारीख को हो रहा लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products