iQOO Z10x भी इस तारीख को हो रहा लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में iQOO ने अपने आगामी फोन iQOO Z10 से संबंधित जानकारी दी थी, जिसमें उसकी लॉन्च की तारीख और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आयी थी। कंपनी इसके साथ iQOO Z10x को भी लॉन्च करने वाली है हाल ही में कंपनी ने iQOO Z10x का डिजाइन, खास फीचर्स, और लॉन्च की तारीख की जानकारी Amazon पर लैंडिंग पेज के माध्यम से दी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme के दो गेमिंग फोन 13,000 कीमत के साथ अगले हफ्ते हो रहे लॉन्च, मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

iQOO Z10x डिजाइन और लॉन्च की तारीख

इस फोन को भी iQOO Z10 के साथ 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। Amazon लैंडिंग पेज से सामने आयी जानकारी के अनुसार फोन के बैक पैनल पर मार्बल टेक्सचर के साथ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाने वाला है। इसके अतिरिक्त, इसमें गोलाकार फ्लैशलाइट देखने को मिलेगी। फोन के एजेस कर्व्ड है, और बाईं ओर सिम ट्रे नजर आ रही है।

iQOO Z10x स्पेसिफिकेशंस

जानकारी के अनुसार फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। कंपनी के अनुसार इसका AnTuTu स्कोर 7.2 लाख है। ये Android 15 पर रन होगा। फोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन इसे Z9x के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसकी कीमत भारत में 12,999 रूपये थी। कंपनी इस फोन को भी लगभग इसी कीमत के आस पास पेश कर सकती है।

बात करें Z10 की तो इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,300mAh की बैटरी दी जा सकती है।

ये पढ़ें: Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर सामने आएं, पतले प्रोफाइल के साथ इस महीने होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageiQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

iQOO की Z-सीरीज़ का फोकस हमेशा बेसिक चीज़ों को सही रखने पर रहा है, यानी बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और रोज़मर्रा का स्मूद अनुभव, वो भी कीमत को ज़्यादा ऊपर ले जाए बिना। नया iQOO Z11 Lite भी इसी फॉर्मूले पर चलता है। यह पिछले साल आए Z10 Lite की जगह लेने आया है और …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products