realme के दो गेमिंग फोन 13,000 कीमत के साथ अगले हफ्ते हो रहे लॉन्च, मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme जल्द ही भारत में Narzo 80 सीरीज के दो नए गेमिंग फोन realme Narzo 80 Pro 5G और realme Narzo 80x लॉन्च करने वाला है। हाल ही में दोनों फोन को Amazon माइक्रोसाइट पर लिस्ट किया गया था, और अब इनके लॉन्च की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। दोनों फोन BGMI जैसे गेम्स में 90FPS तक सपोर्ट करेंगे। आगे realme Narzo 80 pro और 80x इंडिया लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर सामने आएं, पतले प्रोफाइल के साथ इस महीने होगा लॉन्च

realme Narzo 80 pro और 80x इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दोनों फोन्स को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू दिया है। टीजर के अनुसार realme Narzo 80 pro और 80x 5G कीमत 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होंगे।

दोनों फोन्स की सटीक कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन टीजर के अनुसार Narzo 80 Pro को 20,000 रूपये से कम कीमत पर और Narzo 80x को 13,000 रूपये से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। दोनों फोन को ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

realme Narzo 80 pro फीचर्स

इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 45,00 nits की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन 6000mAh के साथ पेश किया जा रहा है, और 80W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। ये 20,000 रूपये से कम कीमत वाला पहला फोन होगा, जो Dimensity 7400 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसमें 6050mm VC कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। ये 7.5mm पतला है।

realme Narzo 80x 5G फीचर्स

Narzo 80x

इस फोन में भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 45,00 nits की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। ये फोन Dimensity 6400 द्वारा संचालित होगा। फोन में 6050mm VC कूलिंग सिस्टम मिलेगा। हालांकि इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। ये भी IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आयेगा। ये 7.94mm पतला होगा

ये पढ़ें: Motorola के 12GB RAM वाले फोन पर मिल रहा 12,000 रूपये से ज्यादा का डिस्काउंट, अभी है खरीदने का सही मौका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Imageबिना गेमिंग PC के फोन-लैपटॉप-TV पर खेलें भारी PC गेम्स – NVIDIA GeForce NOW भारत में लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू

क्लाउड गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खबर आयी है। GeForce NOW India भारत में आज (15 जुलाई) आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। महंगा गेमिंग PC या ₹80,000 का ग्राफिक्स कार्ड खरीदे बिना, आप अपने फोन, लैपटॉप, Mac, स्मार्ट TV या ब्राउज़र पर ही RTX-लेवल गेमिंग स्ट्रीम कर सकते हैं। गेम NVIDIA के …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

Discuss

Be the first to leave a comment.