Youtube Shorts पर आने वाले हैं Tiktok जैसे दिलचस्प फीचर – क्या Youtube दुनिया में पछाड़ेगा TikTok को?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TikTok शॉर्ट वीडियो का ट्रेंड लेकर आया था, लेकिन भारत में बैन कर दिया गया और अभी US में भी उस पर प्रतिबंध लगाया गया है, ऐसे में Youtube इस चीज का फायदा उठाते हुए अपने Shorts प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने में लगा हुआ है। हाल ही में कंपनी ने क्रिएशन टूल के नए बैच की घोषणा भी की है, जिनमें कुछ TikTok वाले फीचर्स भी हो सकते हैं। आगे इन Youtube नए क्रिएशन टूल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: कौन है मिड सेगमेंट में आपके लिए बेहतरीन फ़ोन?

Youtube नए क्रिएशन टूल्स की घोषणा

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से Youtube नए क्रिएशन टूल्स की जानकारी दी है, जिसके अनुसार कंपनी 5 क्रिएशन टूल्स को पेश कर सकती है। हालांकि सटीक लॉन्च टाइम लाइन की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन इन्हें इस बसंत पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस बात की जानकारी भी सामने नहीं आयी है, कि इसे Android और iOS दोनों के लिए किस प्रकार रोलआउट किया जाएगा।

शामिल हो सकते हैं TikTok वाले फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार Shorts प्लेटफॉर्म में हेडलाइनिंग अपडेट को शामिल किया जा सकता है, जो एक नए एडिटर के रूप में काम करेगा, और क्लिप्स में जूमिंग और स्नैपिंग टूल्स की सहायता से क्लिप टाइमिंग को बेहतर बनाएगा। कंपनी के अनुसार इस अपडेट के लिए यूजर्स द्वारा अनुरोध किया गया था। इसके अतिरिक्त, इसमें म्यूज़िक या टाइम्ड टेक्स्ट जोड़ा जा सकता है, और शॉर्ट को पोस्ट करने से पहले रियल टाइम में प्रिव्यू भी किया जा पाएगा।

दूसरे टूल की बात करें, तो इसकी सहायता से वीडियो को म्यूजिक के साथ ऑटोमेटिकली सिंक किया जा सकता है। इतना ही नहीं, वीडियो टेम्पलेट में भी सुधार किया जा सकता है, और अब किसी यूजर की टेम्पलेट को दोबारा अन्य यूजर द्वारा उपयोग करने पर उसके मूल निर्माता को श्रेय भी दिया जाएगा।

Youtube नए क्रिएशन टूल्स के तहत कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर नई स्टिकर्स फंक्शनैलिटी को भी शामिल करने वाली है। इसके बाद यूजर्स शॉर्ट्स में फोन की गैलरी से सीधे इमेज स्टिकर्स को डाल पाएंगे। इसके अतिरिक्त, एक जनरेटिव AI फीचर को भी शामिल किया जाएगा, जो प्रोंप्ट के माध्यम से स्टिकर्स बनाने में सहायता करेगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Flip 7 FE में मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत इतनी कम, लीक्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.