OnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे बड़ी पहचान 8,000mAh की बैटरी है। OnePlus N6x आज (31 जुलाई को) लॉन्च हुआ है और इसे कंपनी ने N6 से नीचे रखा है, यानी ये अब OnePlus का सबसे सस्ता फोन है।

दिलचस्प बात ये है कि दोनों में प्रोसेसर एक ही है, स्क्रीन का साइज़ और रेज़ॉल्यूशन भी एक ही है, और सॉफ्टवेयर भी वही। इसलिए इन दोनों के बीच का फर्क बहुत साफ और गिनती में आने वाला है। चार्जिंग, कैमरा, ब्राइटनेस और बैटरी, बड़ा अंतर बस इन्हीं चार जगहों पर है। वहीँ N6x जवाब में आपको कम कीमत, हल्की बॉडी और 64GB वाला एक सस्ता वेरिएंट देता है।

सवाल यही है कि 128GB वाले मॉडल में दोनों के बीच सिर्फ ₹2,000 का फर्क है, तो ये ₹2,000 बचाने चाहिए या खर्च कर देने चाहिए। एक सस्ते फोन के लिए आपको कौन से फीचर्स गंवाने पड़ेंगे? आइए दोनों फोनों को एक-एक पहलू पर परखते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus N6x vs OnePlus N6: स्पेसिफिकेशन

OnePlus N6xOnePlus N6
डिस्प्ले6.8-इंच HD+ LCD, 120Hz, 900 निट्स (HBM)6.8-इंच HD+ LCD, 120Hz, 1,200 निट्स (HBM)
प्रोसेसरDimensity 6360 ApexDimensity 6360 Apex
रैम / स्टोरेज4GB + 64GB / 128GB4GB + 128GB / 6GB + 128GB
प्राइमरी कैमरा13MP (f/2.2)50MP (f/1.8)
सेल्फी कैमरा5MP (f/2.2)8MP (f/2.0)
बैटरी / चार्जिंग7,000mAh, 15W8,000mAh, 45W
मज़बूतीIP64, MIL-STD-810HIP65, MIL-STD-810H
सॉफ्टवेयरOxygenOS 16 (Android 16)OxygenOS 16 (Android 16)
वजन214 ग्राम224 ग्राम
कीमत₹18,999 से₹22,999 से

OnePlus N6x vs OnePlus N6: डिज़ाइन और डिस्प्ले

हाथ में पकड़ने के मामले में बढ़त N6x की है। ये 214 ग्राम का है और 8.65mm पतला है, वहीँ N6 224 ग्राम का और 8.88mm मोटा है। 10 ग्राम का अंतर कागज़ पर छोटा लगता है, लेकिन 7,000mAh और 8,000mAh जैसी बैटरियों वाले फोनों में यही फर्क लंबी स्क्रॉलिंग या वीडियो देखते वक्त कलाई पर महसूस होता है।

स्क्रीन का साइज़ और रेज़ॉल्यूशन दोनों में बिल्कुल एक जैसा है, 6.8-इंच का LCD पैनल जो HD+ (1570 x 720 पिक्सल) पर चलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। दोनों 254 PPI के साथ उपलब्ध हैं, तो शार्पनेस में भी कोई अंतर नहीं मिलेगा।

असली फर्क इन दोनों में ब्राइटनेस का है। N6 की स्क्रीन सामान्य हालत में 975 निट्स और HBM मोड में 1,200 निट्स तक जाती है, वहीँ N6x 700 निट्स और 900 निट्स पर रुक जाता है। घर के अंदर आपको ये अंतर पता नहीं चलेगा, लेकिन दोपहर की धूप में बाइक पर मैप देखते वक्त या बाहर खड़े होकर UPI पेमेंट करते वक्त N6x की स्क्रीन पर आपको आंखें सिकोड़नी पड़ सकती हैं।

प्रोटेक्शन के लिए मिलने वाली रेटिंग्स के मामले में भी N6 एक कदम आगे है। N6x को IP64 रेटिंग मिली है, यानी धूल से पूरी सुरक्षा और पानी के छींटों से बचाव। N6 पर IP65 है, जो छींटों के आगे बढ़कर कम दबाव वाली पानी की धार भी झेल लेता है। मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दोनों के पास है।

OnePlus N6x vs OnePlus N6: परफॉरमेंस

परफॉरमेंस आपको इन दोनों में लगभग एक जैसी ही मिलेगी, क्योंकि दोनों फोनों में MediaTek का Dimensity 6360 Apex चिपसेट ही है। 6nm प्रोसेस पर बना ये ऑक्टा-कोर चिपसेट दोनों जगह एक जैसा है, और ठंडा रखने के लिए 5,300mm² का वेपर चैंबर भी दोनों में एक ही मिलता है।

मतलब ये कि रोज़मर्रा के काम जैसे WhatsApp, कैमरा, ब्राउज़िंग, YouTube और हल्की गेमिंग में दोनों फोन आपको लगभग एक जैसा अनुभव देंगे। ज़्यादा पैसे देकर आपको तेज़ प्रोसेसर नहीं मिल रहा है।

फर्क रैम में है। N6x दोनों वेरिएंट में 4GB रैम पर ही सीमित है, वहीँ N6 में 6GB रैम वाला विकल्प भी मौजूद है। अगर आप एक साथ कई ऐप खोलकर रखते हैं और बार-बार उनमें स्विच करते हैं, तो 6GB वाला मॉडल आपके लिए लंबे समय तक आराम से चलेगा।

ये पढ़ें: Vivo T5e vs Realme C100x: ₹14,000 में आपके लिए कौन सा फोन सही?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: कैमरा

फोटोग्राफी करने वालों को मैं कहूँगी कि आप 2,000 रूपए न बचाएं, क्योंकि उसके बदले में आपको N6 एक बेहतर कैमरा सेटअप ऑफर करता है।

N6x में रियर पैनल पर 13MP का प्राइमरी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिलता है, वहीँ OnePlus N6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है।

मेगापिक्सल की गिनती से ज़्यादा अहम यहां अपर्चर है। f/1.8 का लेंस f/2.2 से ज़्यादा रोशनी कैप्चर कर पाता है, इसलिए शाम के वक्त या कमरे की पीली रोशनी में कैप्चर की गई तस्वीरों में आपको N6 से ज़्यादा डिटेल मिलेगी।

सेल्फी में भी यही कहानी है। N6x का फ्रंट कैमरा 5MP का है और N6 का 8MP। अगर आप रोज़ वीडियो कॉल पर रहते हैं या सेल्फी अक्सर लेते हैं, तो ये अंतर आपको दिखेगा।

ये ज़रूर ध्यान रखें: वीडियो रिकॉर्डिंग में N6x 1080p पर 30fps तक सीमित है, और N6 में 1080p पर 60fps की सुविधा सिर्फ 6GB रैम वाले वेरिएंट में मिलती है। यानी ₹22,999 वाला 4GB मॉडल लेने पर वीडियो के मामले में आप N6x के बराबर ही रहेंगे।

OnePlus N6x vs OnePlus N6: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी दोनों की बड़ी है, लेकिन N6 यहां भी आगे है। N6x में 7,000mAh की बैटरी है, वहीँ N6 में 8,000mAh की। कंपनी के अनुसार N6x एक बार चार्ज होकर 2.5 दिन चल सकता है और N6 करीब 3 दिन।

लेकिन असली फर्क बैटरी के साइज़ का नहीं, चार्जिंग स्पीड का है। OnePlus N6 में 45W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है और कंपनी का दावा है कि ये 47 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। वहीँ OnePlus N6x पर सिर्फ 15W चार्जिंग सपोर्ट है, यानी तीन गुना धीमी।

ये वो एक फर्क है जो आपको रोज़ महसूस होगा। 7,000mAh की बैटरी को 15W से भरना काफी लंबा काम है, तो N6x को आपको रात भर चार्ज पर लगाना ही पड़ेगा। निकलने से पहले 20 मिनट लगाकर आधा चार्ज कर लेने जैसी सहूलियत यहां नहीं मिलेगी।

बाकी सुविधाएं दोनों में एक जैसी हैं। दोनों में 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग है, जिससे आप अपने ईयरबड्स को फोन से ही चार्ज कर सकते हैं, और बायपास चार्जिंग भी दोनों में मौजूद है जो गेमिंग के दौरान फोन को कम गर्म रखती है।

ये पढ़ें: iQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

कीमत

OnePlus N6x की कीमत

  • 4GB + 64GB: ₹18,999 (₹1,500 बैंक डिस्काउंट के बाद ₹17,499)
  • 4GB + 128GB: ₹20,999 (₹1,500 बैंक डिस्काउंट के बाद ₹19,499)

सेल 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। रंगों में गहरा लाल (Burgundy Red) और नीला (Ice Blue) मिलेंगे।

OnePlus N6 की कीमत

  • 4GB + 128GB: ₹22,999
  • 6GB + 128GB: ₹24,999

इस पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट चल रहा है और फोन अभी सेल पर उपलब्ध है। रंगों में Fresh Mint और Midnight Green के विकल्प हैं।

ध्यान देने वाली बात ये है कि 128GB वाले मॉडलों की तुलना करें तो दोनों के बीच सिर्फ ₹2,000 का अंतर है। बेस वेरिएंट की तुलना में ये अंतर ₹4,000 का हो जाता है, लेकिन तब आपको N6x में 64GB स्टोरेज ही मिलेगी।

और अगर आप दोनों फोनों पर चल रहे बैंक ऑफर भी जोड़ लें, तो ये फासला और घट जाता है। N6x का 128GB मॉडल ऑफर के बाद ₹19,499 का पड़ता है और N6 का 128GB मॉडल करीब ₹20,999 का, यानी असल में आप ₹1,500 के अंतर पर फैसला ले रहे हैं। बैंक ऑफर आपके कार्ड पर निर्भर करते हैं, इसलिए खरीदते वक्त अपनी फाइनल कीमत ज़रूर देख लें।

ये पढ़ें: 10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

अगर आप 128GB स्टोरेज वाला मॉडल लेने का मन बना रहे हैं, तो हमारे अनुसार थोड़े पैसे और जोड़कर OnePlus N6 लेना ज़्यादा समझदारी है। इतने से अंतर में आपको तीन गुना तेज़ चार्जिंग, 50MP कैमरा, 1,000mAh बड़ी बैटरी, ज़्यादा ब्राइट स्क्रीन और IP65 रेटिंग मिल रही है। इतने कम अंतर में इतना कुछ आमतौर पर नहीं मिलता।

  • खरीदें अगर: आपका बजट ₹23,000 तक जा सकता है, आप फोन को जल्दी चार्ज करना चाहते हैं, और कैमरे से आपको ठीक-ठाक तस्वीरों की उम्मीद है।
  • छोड़ें अगर: आपको हल्का फोन चाहिए, या आपका बजट ₹19,000 से ऊपर नहीं जा सकता।

OnePlus N6x की जगह तब बनती है जब ₹18,999 आपकी आखिरी सीमा हो। इस कीमत पर आपको OnePlus का नाम, 7,000mAh की बैटरी, 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती मिल जाती है, और ये N6 से हल्का भी है। पर इस कीमत पर मिलने वाला वेरिएंट 64GB का है, और 2026 में 64GB स्टोरेज कुछ महीनों में ही भरने लगती है। ₹20,999 वाला 128GB मॉडल लेने की नौबत आ रही हो, तो वहां से N6 सिर्फ ₹2,000 दूर है।

  • खरीदें अगर: ₹19,000 आपकी सख्त सीमा है, आप ज़्यादा वज़न वाला फोन नहीं चाहते, और आपका काम कैमरे से ज़्यादा नहीं पड़ता।
  • छोड़ें अगर: आप ये फोन दो-तीन साल चलाने का इरादा रखते हैं और स्टोरेज व चार्जिंग स्पीड आपके लिए मायने रखती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products