बैंक अकाउंट के बिना भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन, अपनाएं ये आसान तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में पैसों का लेन देन करने का सबसे आसान तरीका UPI है, जिसके माध्यम से हम कहीं भी बैठे बैठे कुछ स्टेप्स में किसी को भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन इसकी एक दिक्कत ये भी है, कि यदि आप किसी फोन में UPI का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपके बैंक से रजिस्टर्ड नंबर वाला सिम कार्ड आपके फोन में लगा होना चाहिए, यदि आपने सिम निकाली तो UPI भी काम करना बंद कर देगा। हालांकि नए फीचर्स के साथ अब इस समस्या का समाधान भी निकाला गया है। इस लेख में हमनें बताया है, कि  बैंक अकाउंट के बिना UPI ट्रांजैक्शन कैसे करें?, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OPPO K13 5G तगड़े प्रोसेसर के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर आया सामने

बैंक अकाउंट के बिना UPI ट्रांजैक्शन कैसे करें?

दरअसल, इस प्रकिया को UPI Circle फीचर के माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें आप किसी भी दूसरे नंबर के माध्यम से UPI पेमेंट की अनुमति दे सकते हैं, ऐसे के यदि आप घर में किसी अन्य सदस्य को बैंक अकाउंट न होने पर भी पेमेंट करने की अनुमति देना चाहते हैं, तो बिना बैंक अकाउंट या आपके सिम को फोन के रखें, वो पेमेंट कर पाएगा। इसके लिए आगे जानते हैं, UPI Circle का उपयोग कैसे करें?

UPI
UPI

UPI Circle का उपयोग कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले दोनों फोन (पहला जिसमें आपकी बैंक से कनेक्टेड सिम है, और दूसरा जिसमें बिना बैंक अकाउंट के UPI का उपयोग करना चाहते हैं।) में भीम UPI एप को डाउनलोड करना है।
  • अब दोनों फोन में BHIM UPI ओपन करना है, और पिन डाल कर प्रक्रिया को पूरा करते हुए एक्टिवेट करना है।
  • इसके बाद पहले वाले फोन में रजिस्टर्ड नंबर के माध्यम से बैंक को वेरिफाई करना है, और “UPI Circle” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां “Let’s Go” के ऑप्शन पर क्लिक करना है, और फिर “Add Family Member” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्कैनर ओपन होगा, अब दूसरे फोन में “My QR” वाले ऑप्शन पर क्लिक करके QR कोड ओपन करना है।
  • अब पहले वाले फोन से दूसरे वाले फोन के QR को स्कैन करना है, फिर जो सिम उसमें कनेक्ट है, उस नंबर को पहले वाले फोन में डाल कर वेरिफाई करना है।
  • इसके बाद दो ऑप्शन दिखेंगे, पहला “Full Delegation” और दूसरा “Partial Delegation” पहले वाले का मतलब है, आप मंथली लिमिट दे रहे हैं, उसके बाद यूजर बिना आपकी अनुमति के उस लिमिट तक पैसे खर्च कर सकता है, और दूसरे का मतलब है, जब भी वो कोई पेमेंट करेगा, आपको उसको वेरिफाई करना होगा।
  • अब अमाउंट सेंड करने का ऑप्शन आएगा, जिसकी लिमिट 15,000 रूपये तक ही होती है। आप अपने अनुसार पेमेंट ट्रांसफर करें।
  • इसके बाद दूसरे फोन में “UPI Circle” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, और इस पेमेंट को अप्रूव करें।
  • आधे घंटे का समय लगेगा उसके बाद आप दूसरे फोन में बिना अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर पाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बिना बैंक अकाउंट के UPI का उपयोग कर सकते हैं?

बिल्कुल, UPI Circle की सहायता से अपने UPI एप में दूसरे नंबर को कनेक्ट करके दूसरे फोन में भी बिना बैंक अकाउंट के UPI का उपयोग किया जा सकता है।

UPI Circle में कितनी लिमिट सेट हो सकती है?

UPI Circle में अधिकतम 15,000 रूपये की लिमिट सेट की जा सकती है।

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ ही गया होगा, कि बैंक अकाउंट के बिना UPI ट्रांजैक्शन कैसे करें? हालांकि ये सुविधा सिर्फ कुछ ही UPI एप्स में उपलब्ध है, इसलिए BHIM UPI एप का ही उपयोग करें।

ये पढ़ें: Vivo V50e ने दिया झटका, इस कीमत पर हो गया धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageबिना इंटरनेट, बिना पिन अब होगी UPI पेमेंट, बस फोन में होना चाहिए ये एक चीज़

एक नज़र में Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार आइडिया सीधा है, डेटा रहते हुए अपना UPI Lite वॉलेट लोड कर लें, फिर बस फोन को मर्चेंट के टर्मिनल (या किसी दूसरे NFC डिवाइस) से टैप करके पेमेंट कर दें। न पिन, न सिग्नल। NPCI इस साल के आखिर में PoS मैन्युफैक्चरर्स को सर्टिफाई करना …

ImageMediaTek Dimensity 9400 Plus बेहतर परफॉरमेंस के साथ लॉन्च, इस समय होगा चिपसेट के साथ पहला फोन लॉन्च

MediaTek ने आज अपना नया फ्लैगशिप चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 Plus लॉन्च कर दिया है। चिपसेट में स्टैंडर्ड Dimensity 9400 के मुकाबले थोड़ी बेहतर परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है। आगे इसके बारे Dimensity 9400 Plus फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: बैंक अकाउंट के बिना भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन, …

ImageSBI वाले जान लें ये तरीका, बिना कार्ड के इस ऐप से ATM से निकाल पाएंगे पैसा

यदि आपका खाता भी SBI बैंक में है, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल SBI ने अपने ऐप में नई सुविधा को ये YONO Cash नाम से शामिल किया था, जिसके बाद अब आप बिना ATM कार्ड के भी सिर्फ YONO ऐप की सहायता से बैंक से पैसे निकाल सकते हैं। …

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products