MediaTek Dimensity 9400 Plus बेहतर परफॉरमेंस के साथ लॉन्च, इस समय होगा चिपसेट के साथ पहला फोन लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MediaTek ने आज अपना नया फ्लैगशिप चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 Plus लॉन्च कर दिया है। चिपसेट में स्टैंडर्ड Dimensity 9400 के मुकाबले थोड़ी बेहतर परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है। आगे इसके बारे Dimensity 9400 Plus फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: बैंक अकाउंट के बिना भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन, अपनाएं ये आसान तरीका

MediaTek Dimensity 9400 Plus स्ट्रक्चर

चिपसेट में अभी बड़े कोर का उपयोग किया गया है, जिसमें ARM Cortex-X925 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन होगा, इसके अतिरिक्त, अन्य तीन कोर Cortex-X4 कोर, और बाकी चार Cortex-A720 कोर शामिल हैं।

इस प्रोसेसर को TSMC की सेकंड जनरेशन 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है N3E के साथ इसमें 40% तक की ज्यादा एफिशिएंसी मिलेगी।

Dimensity 9400 Plus फीचर्स

चिपसेट के साथ कंपनी ने NPU 890 को शामिल किया है, जिस वजह से ये DeekSeek R1 को भी डिवाइस में सपोर्ट कर पाता है।ग्राफिक्स की बात करें, तो इसमें 12-core ARM Immortalis-G925 GPU दिया गया है, जिससे आपको फोन में ही OMM के साथ PC लेवल के विजुअल मिलेंगे, और आप बेहतर ग्राफिक्स में गेमिंग कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, आप लेग फ्री एक्सपीरियंस के साथ गेमिंग कर पाएंगे।

इतना ही नहीं MediaTek UltraSave 4.0 के साथ 5G में भी पॉवर कंसप्शन को कम करेगा, जिससे बैटरी लंबे समय तक चलेगी। ये खास कर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा जो ज्यादा समय घर से बाहर होते हैं, या टट्रैवलिंग का काम होता है।

Dimensity 9400 Plus उपलब्धता

रिपोर्ट्स के अनुसार इस चिपसेट के साथ पहला फोन इस साल के Q2 में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि फोन की जानकारी अभी सामने नहीं आयी है, पर जल्द ही इसकी जानकारी भी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: OPPO K13 5G तगड़े प्रोसेसर के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर आया सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products