OPPO K13 5G तगड़े प्रोसेसर के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPP ने पिछले साल अपना बजट फ्रेंडली फोन OPPO K12x लॉन्च किया था जिसे 15,000 से कम कीमत में पेश किया गया था, जिसे 20 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा खरीदा गया है। अब कंपनी इसकी सफलता के बाद जल्द ही भारत में OPPO K13 5G लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना भी शुरू कर दिया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo V50e ने दिया झटका, इस कीमत पर हो गया धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च

OPPO K13 5G इंडिया लॉन्च टीजर

कंपनी ने फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि फोन को “Coming soon” के साथ टीज किया गया है, फिलहाल फोन के लॉन्च की सटीक तारीख सामने नहीं आयी है।

लॉन्च के बाद फोन बिक्री के लिए Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अंदाजा लगाया जा रहा है, कि फोन को इस महीने के आखिर तक या मई के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

कंपनी के अनुसार फोन में स्मूद गेमिंग के साथ लंबी चलने वाली बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। अन्य लीक्स के अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट दिया जा सकता है। इसी के साथ ये फोन अपने सेगमेंट के बेहतर परफॉर्म कर सकता है।

फिलहाल फोन के फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आयी है, पर जल्द ही कंपनी इसके फीचर्स से संबंधित जानकारी साझा कर सकती है। फोन को OPPO K12 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा, जो Snapdragon 7 Gen 3 SoC द्वारा संचालित होता है , और उसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

ये पढ़ें: एंड्रॉयड यूजर्स को चेतावनी, इस नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को अभी करें डाउनलोड, नहीं तो फोन हो जाएगा हैक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products