Vivo V50e ने दिया झटका, इस कीमत पर हो गया धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने आखिरकार भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50e लॉन्च कर दिया है, जिसे काफी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। ये एक मिड रेंज फोन है, जिसमें आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। आगे Vivo V50e की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: एंड्रॉयड यूजर्स को चेतावनी, इस नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को अभी करें डाउनलोड, नहीं तो फोन हो जाएगा हैक

Vivo V50e की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत इस प्रकार हैं:

  • 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट: 33,999 रूपये, ऑफर प्राइस 28,999
  • 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट: 35,999 रूपये, ऑफर प्राइस 30,999

फोन को Sapphire Blue और Pearl White इन दो रंगों में पेश किया गया है, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन पर 3100 रूपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 माह तक नो कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।

Vivo V50e स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.77 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Diamond Shield Glass का उपयोग किया गया है। फोन Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Funtouch OS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। भारतीय वेरिएंट के लिए फोन में अलग से वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो को शामिल किया गया है, जिसमें वेडिंग स्टाइल पोट्रेट और फिल्म कैमरा मोड का कॉम्बिनेशन मिलेगा। फोन में 5600mAh की बैटरी को शामिल किया गया है, और ये 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इतना ही नहीं, पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। फोन में आपको AI Image Expander, AI Note Assist, Circle to Search, और AI Transcript Assist जैसे शानदार AI फीचर्स देखने को मिलेंगे।

ये पढ़ें: वॉटर प्रूफ फोन्स 20,000 से कम कीमत में, पानी में गिरने पर भी नहीं होंगे खराब

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageVivo Y400 5G इस कीमत पर हो गया लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिल रहें ये धांसू फीचर्स

Vivo ने आज भारत में अपना शानदार फीचर्स वाला एक और नया स्मार्टफोन Vivo Y400 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है, और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को काफी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है, और ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products