वॉटर प्रूफ फोन्स 20,000 से कम कीमत में, पानी में गिरने पर भी नहीं होंगे खराब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक अच्छा फोन लेने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ उसके कैमरा, डिस्प्ले, या प्रोसेसर पर ही फोकस न करें। इसके साथ साथ इस चीज का भी ध्यान रखें, कि फोन वॉटर प्रूफ है या नहीं? बाजार के वॉटर प्रूफ फोन उपलब्ध है और फिर भी आप ऐसा फोन खरीद लेते हैं, जिसमें पानी से बचाव की सुविधा ही न हो तो पानी में जाने पर काफी ज्यादा खर्च आता है। इस लेख में हमनें 20,000 से कम कीमत में वॉटर प्रूफ फोन्स के बारे में बताया है, जो IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। ये पानी और धूल से बचाव के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित रेटिंग मानी जाती है, जिसमें फोन धूल और हाई-प्रेशर वाले पानी के जेट से भी पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। इन रेटिंग को पानी से फोन की सुरक्षा की क्षमता के आधार पर बांटा गया है, इसके अतिरिक्त IP68, IP65 रेटिंग की क्षमता वाले फोन भी आते हैं, जो कम समय तक पानी में रखे जाते हैं, जबकि ये फोन 30 मिनट तक पानी में रखे जा सकते हैं, और 2.5 तक गहरे पानी के दबाव को झेल सकते हैं। आगे इन सभी फोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme Narzo 80 Pro और 80x धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, फिलहाल इतनी कम कीमत पर होंगे उपलब्ध

20,000 से कम कीमत में वॉटर प्रूफ फोन्स

Realme P3 5G

20,000 से कम कीमत में वॉटर प्रूफ फोन ढूंढ रहे हो, तो ये हाल ही में लॉन्च हुआ 16,999 रूपये की शुरुआती कीमत वाला फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन में IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिलती है, इसके साथ ही इसे 2.5 मीटर तक गहरे पानी में 30 मिनट तक रखा जा सकता है। फोन को हाई-प्रेशर वाले जेट से भी टेस्ट किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त इसमें 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 6 Gen 4 द्वारा संचालित होता है, और Realme UI 6.0 के साथ Android 15 पर रन होता है। बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, और 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता था।

POCO X7 5G

इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रूपये है। फोन में IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। इस फोन को भी 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रखा जा सकता है।

इस फोन में 6.67-इंच का 1.5K रिजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा वाइड, और 2MP डेप्थ सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है। फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Realme 14x 5G

आप realme के इस फोन को भी देख सकते हैं, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 15,098 रूपये की कीमत पर फिलहाल Amazon पर उपलब्ध है। इस फोन में भी पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है।

हालांकि, फोन 6.67 इंच के IPS डिस्प्ले के साथ आता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है,और ये Android 14 पर रन होता है। बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Realme P3x 5G

Realme P3x design

यदि आपका बजट 15,000 रूपये से भी कम है, तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन में भी आपको IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिलेगी, और इसे भी 30 मिनट तक पानी में रखा जा सकता है। फिलहाल इस फोन को Amazon से 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 13,449 रूपये में खरीद सकते हैं।

फोन 6.72 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें लेटेस्ट Mediatek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है, और ये Android 15 पर रन होता है। बैक साइड 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी कैमरा, और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 50 Fusion

20,000 से कम कीमत में वॉटर प्रूफ फोन्स की लिस्ट में ये आखिरी फोन है, जिसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिलती है, और इस फोन को 30 मिनट तक 1.5 मीटर पानी में रखा जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।

इसके अतिरिक्त, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच का FHD+ कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिल जाता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप उपलब्ध है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, और ये 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: नए आधार एप की घोषणा, नहीं पड़ेगी फिजिकल कार्ड और फोटोकॉपी की जरूरत, मिलेंगे ये फायदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageInfinix Smart 20 4G रिव्यू: पहली नज़र में महंगा लगता है, पर क्या रोज़मर्रा में पैसा वसूल है?

Infinix Smart 20 4G कंपनी का भारत में आया सबसे नया बजट स्मार्टफोन है। पहली नज़र में ये ऐसा फोन नहीं लगता जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो। फ्लैट फ्रेम, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक Apple के हाल के iPhones से उधार ली गई लगती है, और इसी वजह से …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Discuss

Be the first to leave a comment.