realme Narzo 80 Pro और 80x धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, फिलहाल इतनी कम कीमत पर होंगे उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने आखिरकार भारत के अपने दो नए किफायती फोन realme Narzo 80 Pro और realme Narzo 80x 5G लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोन में MediaTek का लेटेस्ट चिपसेट शामिल किया गया है। आगे realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: नए आधार एप की घोषणा, नहीं पड़ेगी फिजिकल कार्ड और फोटोकॉपी की जरूरत, मिलेंगे ये फायदें

realme Narzo 80 Pro कीमत और स्पेसिफिकेशंस

realme Narzo 80x 5G Price And Availability

इस फोन को Speed Silver और Racing Green कलर ऑप्शंस के साथ तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

इसकी अर्ली एक्सेस सेल 9 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू होगी, और लिमिटेड सेल 11 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू होगी। फोन पर 2000 रूपये का अतिरिक्त डिस्काउंट और 6 माह तक नो कॉस्ट EMI की सुविधा दी जा रही है। फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.7 इंच का HyperGlow डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2500Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, और 4500nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन 4nm MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट द्वारा संचालित होता है, इसका Antutu स्कोर 780K+ है, और इसमें आप 90FPS BGMI गेम खेल सकते हैं। फोन में IP66/68/69 रेटिंग की सुरक्षा, मिलिट्री ग्रेड शौक रेजिस्टेंस और ArmorShell प्रोटेक्शन मिलता है। फोन realme UI 6.0 के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो सेगमेंट के पहले लाइट पोर्ट्रेट ब्लर क्षमता और AI मोशन डिब्लर के साथ आता है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन को 6000mAh टाइटन बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 80W चार्जिंग चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का गेमप्ले कर सकते हैं। इसमें हिट मैनेजमैंट के लिए 6050mm² Cyclone VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

realme Narzo 80x कीमत और स्पेसिफिकेशंस

realme Narzo 80 Pro 5G Price And Availability

इस फोन में आपको Deep Ocean और Sunlit Gold कलर ऑप्शंस के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

इस फोन में आप 1500 रूपये का कूपन उपयोग कर सकते हैं। इसकी लिमिटेड पीरियड सेल 11 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू होगी। फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में आपको 10 लेयर प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच का आई कंफर्ट डिस्प्ले मिल जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, DC डिमिंग, और बेड टाइम मोड को सपोर्ट करता है। फोन 6nm MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसका Antutu स्कोर 420K+ है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। फोन realme UI 6.0 के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP AI कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन को 6000mAh टाइटन बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे 38 मिनट में इसे पूरा चार्ज किया जा सकता है। इसमें AI Smart Signal Boost (+15% नेटवर्क स्पीड), Rainwater Smart Touch, और 200% UltraVolume Mode भी मिलता है।

ये पढ़ें: Infinix GT 30 Pro गेमिंग ट्रिगर्ड बटन के साथ जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस लीक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.