एंड्रॉयड यूजर्स को चेतावनी, इस नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को अभी करें डाउनलोड, नहीं तो फोन हो जाएगा हैक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एंड्रॉयड फोन का उपयोग करते हो तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, एंड्रॉयड में सिक्योरिटी की समस्या को दूर करने के लिए Google ने जीरो-डे सुरक्षा खामियों को ढूंढ निकाला है, और इसके लिए नया सिक्योरिटी पैच भी रिलीज कर दिया है। Google ने नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को अर्जेंट रूप से पेश किया है, क्योंकि इन दो खामियों से एंड्रॉयड यूजर्स को काफी आसानी से हैकिंग का शिकार बनाया जा रहा है, आगे नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच क्या है? इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: वॉटर प्रूफ फोन्स 20,000 से कम कीमत में, पानी में गिरने पर भी नहीं होंगे खराब

Google ने रोलआउट किया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Google ने इस सिक्योरिटी पैच को अर्जेंट बेसिस रोलआउट किया है, जिससे दो खामियों को ठीक किया गया है। इसमें से एक खामी के माध्यम से जीरो-क्लिक एक्सप्लॉइट को सक्षम बनाया जाता है, जिससे हैकर बिना यूजर इंटरेक्शन के एंड्रॉयड डिवाइस को हैक कर उससे संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकता है।

नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच की उपलब्धता

Google ने Pixel डिवाइसों के लिए इस नए सिक्योरिटी पैच को रोलआउट कर दिया है, और Pixel यूजर्स से इसे तुरंत डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। अन्य एंड्रॉयड डिवाइस की बात करें, तो उनके कंपनी मेकर भी अर्जेंट बेसिस पर इस सिक्योरिटी पैच को नए अपडेट के साथ रोलआउट कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने फोन में इसे देखना होगा।

नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच कैसे डाउनलोड करें?

  • इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं
  • यहां “System & Updates” वाले सेक्शन में जाएं।
  • अब “Software Update” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको नए सिक्योरिटी पैच का अपडेट मिल जाएगा।

हालांकि, अलग अलग फोन्स में ये ऑप्शन अगल सेक्शन में हो सकता है। किसी डिवाइस के “About Phone” या “About Device” वाले सेक्शन में भी हो सकता है, इसलिए फोन की सेटिंग्स में जाकर आप सर्च ऑप्शन के माध्यम से सीधे “Software Update” वाले ऑप्शन को सर्च भी कर सकते हैं।

62 खामियां हुई फ़िक्स

Google ने बताया कि इस बार के एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट में 62 खामियों को ठीक किया गया है, जिसमें से एक CVE-2024-53150 और दूसरी CVE-2024-53197 प्रमुख खामियां हैं। इन दोनों खामियों का लिंक Android Kernel के USB सबकंपोनेंट से है।

इसमें से दूसरी खामी (CVE-2024-53197) की वजह से हैकर्स बिना अनुमति के विक्टिम के स्मार्टफोन का रिमोटली एक्सेस ले सकते हैं। हालांकि, दूसरी खामी का उपयोग करके एंड्रॉयड को कैसे टारगेट किया जाता है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

ये पढ़ें: realme Narzo 80 Pro और 80x धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, फिलहाल इतनी कम कीमत पर होंगे उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Imageअभी जान लें फोन भीगने पर क्या न करें? नहीं तो आपका भी फोन हो जाएगा खराब

बारिश का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में अक्सर घर से बाहर निकलते समय बारिश की वजह से मोबाइल भीग जाता है। ऐसे में कई लोग अपने तरीके अपनाने लगते हैं, जिस वजह से फोन सही होने की बजाय पूरा खराब हो जाता है। यदि आप भी चाहते हैं, कि बारिश में भीगने पर …

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

Discuss

Be the first to leave a comment.