Youtube पर इन यूजर्स को हो रही Playback Speed की समस्या, नहीं बदल पा रहें वीडियो की स्पीड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप भी अपने एंड्रॉयड फोन में फिलहाल Youtube चला रहे हैं, तो आपको भी Youtube Playback Speed फीचर को लेकर काफी समस्या आ रही होगी। इस समस्या से परेशान होने वाले आप पहले यूजर नहीं है, दरअसल Youtube Playback Speed Issue कई Android यूजर्स के इसमें देखा गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google ने अनोखे अंदाज में बनाया Apple का मजाक, सामने आया Google Pixel 10 टीजर

Youtube Playback Speed Issue से परेशान यूजर्स

फिलहाल Youtube पर प्लेबैक स्पीड वाले फीचर को लेकर समस्या आ रही है, जैसे ही आप प्लेबैक स्पीड को बदलने की कोशिश करेंगे, तो ये फीचर काम नहीं करेगा। इससे कई यूजर्स सिर्फ 1x की स्पीक पर ही वीडियो को देख पा रहे हैं। हालांकि, ये परेशानी सिर्फ Android ऐप में ही हो रही है।

Youtube Playback Speed Issue

ये परेशानी सिर्फ फ्री अकाउंस वाले यूजर्स ही नहीं, बल्कि प्रीमियम अकाउंट वाले यूजर्स के साथ भी हो रही है। प्रीमियम प्लान में 4x प्लेबैक स्पीड तक की सुविधा मिलती है, लेकिन फिलहाल वो भी इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे रहे हैं।

यूजर्स ने किया रिपोर्ट

समस्या के शुरू होते ही कई यूजर्स ने Reddit पर स्क्रीनशॉट्स के साथ इस समस्या को रिपोर्ट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये ऐप को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करने या फोन स्विच ऑफ करके स्विच ऑन करने वाली समस्या नहीं है, कई यूजर्स इस प्रक्रिया को आजमा चुके हैं।

काफी समय तक कंपनी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया था, लेकिन अब हाल ही में Youtube ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए जाहिर किया है, कि कंपनी इस समस्या के पीछे का कारण तलाश रही है, और जल्द ही Youtube Playback Speed Issue को ठीक किया जाएगा।

ये पढ़ें: Ayushman Card से नहीं कर रहे फ्री इलाज तो ऐसे करें शिकायत, तुरंत लिया जाएगा एक्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageCanva Down: यूजर्स को आ रही ये परेशानी, नहीं कर पा रहें डिजाइन एडिट और सेव

Canva Down: आप भी अपने डिजाइंस या अन्य कामों के लिए Canva का उपयोग करते हैं, लेकिन आज सुबह से काम करते समय आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। मंगलवार की सुबह से ही Canva Outage की समस्या हो रही है, जिससे यूजर्स को अलग अलग परेशानी होने लगी। काफी मशक्कत के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.