Ayushman Card से नहीं कर रहे फ्री इलाज तो ऐसे करें शिकायत, तुरंत लिया जाएगा एक्शन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Ayushman Card से पूरे भारत में मरीजों का फ्री इलाज किया जाता है, लेकिन फिलहाल Ayushman Card से फ्री इलाज बंद करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, यदि किसी हॉस्पिटल द्वारा आपके आयुष्मान कार्ड को स्वीकार नहीं किया जाता है, तो आप उसके खिलाफ कंप्लेंट कर सकते हैं, जिससे उन पर तुरंत एक्शन लिया जा सकता है। आगे इस लेख में हमनें, इस कार्ड को बंद करने की खबर और Ayushman Card से संबंधित शिकायत कैसे करें? इसकी जानकारी दी है।

ये पढ़ें: Janaki V vs State of Kerala OTT Release: इतनी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद आखिरकार इस तारीख को हो रही रिलीज

Ayushman Card से फ्री इलाज बंद

Ayushman Card से संबंधित शिकायत कैसे करें?

हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के हरियाणा चैप्टर द्वारा ये सूचना जाहिर की गई है, कि 7 अगस्त से किसी भी मरीज का इलाज Ayushman Card के आधार पर फ्री में नहीं की जाएगा। इसके पीछे का कारण सामने आया है, कि सरकार द्वारा पहले के पैसे ही हॉस्पिटल वालों को नहीं मिले हैं, इसलिए आगे से मुफ्त इलाज को बंद किया जा रहा है। पूरे राज्य में लगभग 650 निजी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत-आयुष्मान हरियाणा योजना के तहत मुफ्त में इलाज हो रहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक 400 करोड़ का बकाया चल रहा है, और इसके लिए पत्र भी भेजा जा चुका है। हालांकि, अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। खैर ये तो एक राज्य की बात है, लेकिन पूरे भारत में कई जगहों पर इस कार्ड को लेने से मना कर दिया जाता है, या कार्ड लेने के बाद भी लोगों से पैसे मांगे जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Ayushman Card से संबंधित शिकायत कैसे करें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://cgrms.pmjay.gov.in/GRMS/loginnew.htm पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको “Register Your Grievance” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा को भरने के बाद स्कीम को चुनना होगा।
  • अब जो भी कंप्लेंट है, उसे यहां दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • सबमिट होने के बाद, उस कंप्लेंट पर इंवेस्टिगेशन की जाएगी, और हॉस्पिटल द्वारा कुछ भी गलत करने पर उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

Ayushman Card complaint Number क्या है?

जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया करने में समस्या आती है, वो Ayushman Card complaint Number के माध्यम से भी कंप्लेंट कर सकते हैं। ये टोल फ्री नंबर होते हैं, जिन पर कॉल करके सामने वाले व्यक्ति को घटना से संबंधित पूरी जानकारी देना होती है, और वो अपने सिस्टम में इसकी शिकायत दर्ज कर लेता है।

इसके लिए नेशनल टॉल फ्री नंबर 14555 दिया गया है। इसके अतिरिक्त, आप राज्य आधारित नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं, जैसे बिहार के लिए 104, उत्तर प्रदेश के लिए 180018004444, और मध्य प्रदेश के लिए 18002332085 है।

ध्यान देने वाली बात है, कि कंप्लेंट करने से पहले आपके पास किसी भी प्रकार का प्रूफ होना आवश्यक है, जैसे फोटो या वीडियो आदि। इसके अतिरिक्त, सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे होने चाहिए, जैसे आयुष्मान कार्ड, हॉस्पिटल एडमिशन रिकॉर्ड आदि।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A17 लॉन्च से पहले ही रिटेलर वेबसाइट पर हो गया लिस्ट, कीमत और फीचर्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 का भारत में इंतज़ार बढ़ा, जनवरी में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में : iQOO 16 के लिए भारत में आपका इंतज़ार थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि ताज़ा लीक के अनुसार इसका लॉन्च अब जनवरी 2027 में हो सकता है। पिछले साल इसी हफ्ते, 26 नवंबर को iQOO 15 भारत में लॉन्च हो गया था। वहीँ इस बार कंपनी iQOO 16 को पहले Malaysia …

ImageInstagram का नया AI फीचर पकड़ेगा आपकी असली उम्र, गलती हुई तो ऐसे करें ठीक

एक नज़र में : Instagram पर अब आपकी उम्र सिर्फ वो जन्मतिथि तय नहीं करेगी जो आपने अकाउंट बनाते वक्त डाली थी, क्योंकि Meta ने 9 नवंबर को अपनी AI एज-एस्टिमेशन तकनीक (Instagram AI Age Detection) दुनियाभर में लागू कर दी है। ये तकनीक टीनएजर जैसे दिखने वाले अकाउंट ढूंढकर उन्हें अपने आप Teen Account …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.