Zero Click Hack: पता भी नहीं चलेगा और फोन हैक हो जायेगा, ऐसे करें बचाव नहीं तो अकाउंट हो जाएगा साफ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर अपने ऑनलाइन ठगी के कई तरीके सूबे होंगे, जिसमें स्कैमर्स या तो कॉल के माध्यम से आपको स्कैम में फ़ंसाते हैं, या फिर किसी लिंक पर क्लिक करने पर आपके अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। ऐसे स्कैम से सतर्क हो कर बचा जा सकता है, लेकिन क्या हो जब आपके पास न कोई कॉल आए, और न ही कोई लिंक फिर भी स्कैम हो जाए। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, Zero Click Hack की, जो सुनने और पढ़ने में जितना अजीब है, उतना ही अजीब तरीके से काम करता है। आगे विस्तार से इसके बारे में जानते हैं, कि इससे स्कैमर्स कैसे जाल बिछा कर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं?

ये पढ़ें: 20000 रुपए से कम कीमत में Samsung फोन, जिनमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Zero Click Hack क्या है?

दरअसल, इसे एक तरीके की प्रक्रिया, या साइबर अटैक कहा जा सकता है, जिसमें आपके पास न कोई कॉल आएगा और न ही कोई लिंक फिर भी आपका मोबाइल हैक हो जायेगा। इससे हैकर्स आपके फोन का सभी व्यक्तिगत डेटा चुरा सकता है, और उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

हाल ही में रॉयटर्स ने इससे संबंधित एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसके अनुसार इजरायली स्पाइवेयर का उपयोग कर दुनिया में लगभग 90 लोगों का डेटा चोरी किया गया है। जैसा कि हमनें बताया इसमें यूजर्स को पता भी नहीं चलता है, और उनका फोन हैक हो चुका होता है, क्योंकि किसी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।

हैकर्स इस तकनीक का उपयोग कर व्हाट्सऐप, ईमेल या मल्टीमीडिया फाइल्स का पता करते हैं, और उनमें इस स्पाइवेयर को छिपा कर आपके फोन में घुस जाते है। एक बार अपने इनमें से कोई भी चीज अपने फोन में सेव की, उसके बाद आपके फोन का पूरा एक्सेस इन हैकर्स के पास चला जाता है।

फोन हैक है या नहीं कैसे पता करें?

यदि आपको लगता है, कि आपसे इस तरह की कोई गलती हुई है, तो ये पता करना आवश्यक है, कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं। यदि आपका फोन कुछ दिनों से ज्यादा हिट कर रहा है, या अनजाने नंबर से ज्यादा sms आने लगे है, तो ये भी एक संकेत हो सकता है। इसके अतिरिक्त, आपको अपनी यूट्यूब या गूगल हिस्ट्री में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप टास्क मैनेजर में जाकर चेक कर सकते हैं, कोई अनजान ऐप एक्टिव तो नहीं है। इस चीज का भी ध्यान रखें, कि कुछ दिनों में आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म तो नहीं होने लगी है।

Zero Click Hack से कैसे बचें?

  • इससे बचने के कुछ ही तरीके हैं, जैसे किसी भी अनजान ऐप को बिना सोचे समझे अपने फोन में इंस्टॉल न करें, और कोशिश करें, की Play Store या App Store से ही ऐप्स को इंस्टॉल करें।
  • जब भी WhatsApp तक Email पर कोई अनजान एड्रेस या नंबर से कोई फाइल आएं, जैसे PDF, फोटो कुछ भी तो उसे डाउनलोड न करें।
  • यदि आपको लगता है, कि फोन में कुछ गड़बड़ी है, तो अपने डेटा को पेनड्राइव में सेव करके अपने फोन को पूरा फॉर्मेट करें, और सेव किए गए डेटा को किसी भी एंटीवायरस की सहायता से पूरा स्कैन करें।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Imageफोन में Hidden Apps कैसे पता करें? कहीं आपकी भी लोकेशन तो नहीं हो रही ट्रेस

हमारे फोन में लगभग सभी ऐप्स हमें फोन की स्क्रीन पर ही हमें दिखा जाते हैं, लेकिन कुछ हिडन ऐप्स (Hidden Apps) भी होते हैं, जो हमें ऐसे नजर नहीं आते हैं। इनमें से कुछ मलेशियस ऐप्स हो सकते हैं, जो आपके फोन के डेटा को चुराते हैं, और खासकर लोकेशन पर नजर रखते हैं। …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.