20000 रुपए से कम कीमत में Samsung फोन, जिनमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप एक Samsung लवर है, और 20000 रुपए से कम कीमत में Samsung फोन लेना चाहते हैं, जिसमें कम कीमत पर आपको बेहतर फीचर्स मिले, तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। इस लेख में हमनें Samsung फोन्स अंडर 20000 की लिस्ट दी है, जिसमें 5 बेहतरीन फोन्स को शामिल किया गया है, आगे इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: 20000 से कम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन – Best Smartphone under 20000

20000 रुपए से कम कीमत में Samsung फोन

Samsung Galaxy M35 5G

यदि आप एक 20 हजार से कम कीमत Samsung फोन लेना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Samsung Exynos 1380 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 6GB/8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज मिल जाती है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A25 5G

ये भी एक शानदार फोन है, जो 19,990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। फोन 6.5 इंच के FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Samsung Exynos 1280 चिपसेट का उपयोग किया गया है, इसके अतिरिक्त 8GB RAM और 128 GB / 256 GB स्टोरेज मिल जाती है।

फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है। वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, और ये 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A16 5G

A सीरीज का ये फोन भी 20 हजार से कम कीमत पर बिक रहा है। इस फोन में आपको 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 6 GB / 8 GB RAM के साथ 128 GB / 256 GB स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं।

फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त आप इसके 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से अच्छी सेल्फी भी ले सकते हैं। फोन 5000 mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत मात्र 15,499 रुपए है।

Samsung Galaxy M34 5G

इस फोन के लिए आपको 15,995 रुपए खर्च करना होंगे। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और ये Samsung Exynos 1280 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है, और ये भी 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F34 5G

आप Galaxy F सीरीज का ये शानदार फोन भी खरीद सकते हैं, जिसमें आपको 6.5 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए फोन में Samsung Exynos 1280 चिपसेट का उपयोग किया गया hm इसके अतिरिक्त, इसमें 6 GB / 8 GB RAM और 128GB की स्टोरेज मिल जाती है।

इसके 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस वाले ट्रायल रियर कैमरा सेटअप से आप अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं, और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 6000 mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत 19,999 रुपए है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Discuss

Be the first to leave a comment.