JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ समय से JioCoin काफी चर्चा में रहा है, जिसे रिलायंस ने Polygon labs के साथ मिल कर बनाया है। इसे Cryptocurrency की तरह ही बनाया गया है, लेकिन ये पूरी तरह से Cryptocurrency नहीं है, और Jio यूजर्स इसे फ्री में कमा सकते हैं। JioCoin क्या है? और कैसे काम करता है? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10R इन तगड़े फीचर्स के साथ जल्द मचाएगा भारत में धमाल, ऑफिशियली टीज हुआ

JioCoin क्या है?

इसे Reliance ने Polygon labs के साथ मिल कर Ethereum Layer 2 का उपयोग करके बनाया है। ये bitcoin या dogecoin जैसा कोई क्रिप्टो कॉइन नहीं है, बल्कि इसे reward पॉइंट के रूप में पेश किया गया है। इस कॉइन को खरीदा या ट्रेड नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये किसी भी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं किया गया है, और न ही इसकी कोई वैल्यू है, लेकिन फिर भी ये आपके बहुत काम आने वाला है।

इसके अन्य Cryptocurrency से अलग होने का दूसरा कारण है, कि इसे क्रिप्टोग्राफिक तकनीक पर नहीं बनाया गया है, और न ही ये अनगिनत है। इसे Ethereum †का उपयोग करके बनाया गया है, और Reliance के पास इसका बैकंड होगा, जिससे इसे मैनेज किया जा सकता है, अर्थात कंपनी ही निर्धारित कर सकती है, कि इसकी वैल्यू कितनी होगी।

JioCoin किस तरह काम आएगा?

इसका उपयोग यूजर्स रिवार्ड पॉइंट्स के रूप में कर सकते हैं, इसका मतलब है, कि कंपनी इनकी वैल्यू को निर्धारित कर सकती है, और इनके बदले में Jio के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा सकता है। जितने ज्यादा कॉइन होंगे, उतना ज्यादा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

इसके अतिरिक्त, इनके बदले कंपनी की कुछ सेवाओं का सब्सक्रिप्शन भी लिया जा सकता है, या मोबाइल और ब्रॉडबैंड के रिचार्ज करने के लिए भी उपयोग में आ सकते हैं। ये क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की तरह ही काम कर सकता है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल इससे संबंधित कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

JioCoin कैसे कमाएं?

Jio यूजर्स इसे फ्री में कमा सकते हैं, और ये सिर्फ Jio के भारतीय नंबर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। इस प्रोगाम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि आप जितना Jio की अलग अलग सर्विस और ऐप्स को इस्तेमाल करेंगे, उतने ही ज्यादा कॉइन कमा पाएंगे। इनमें MyJio, JioCinema, JioMart, और JioSphere जैसे ऐप्स और सर्विस शामिल है।

लेकिन, इसके पहले आपको अपने Jio नंबर से JioCoins प्रोग्राम में साइन अप करना होगा। उसके बाद जब भी आप इन सब ऐप्स और सर्विसेज का उपयोग करेंगे तो आपके वॉलेट में JioCoin इकट्ठे होने लगेंगे।

ये पढ़ें: Android 16 के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, फिलहाल इन डिवाइसों में होगा उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

Imageदो महीने में दाम बढ़ाकर घटाए, Triumph ने सस्ती कीं Speed 400 और Tracker 400

Triumph की 400 रेंज इस साल दो बार महंगी हो चुकी है, क्योंकि अप्रैल में इंजन छोटा करके दाम घटाने के बाद कंपनी ने जून और जुलाई, दोनों महीनों में कीमतें ऊपर कर दी थीं। अब कंपनी ने इसका उल्टा किया है। Triumph ने Triumph Speed 400 की कीमत ₹6,000 और Tracker 400 की कीमत …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.