iQOO Neo 10R इन तगड़े फीचर्स के साथ जल्द मचाएगा भारत में धमाल, ऑफिशियली टीज हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO जल्द ही भारत में iQOO Neo 10R को लॉन्च करने वाला है। ये फोन काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, और तगड़े फीचर्स के साथ इस Neo 10 सीरीज में शामिल किया जाएगा। फोन को हाल ही में आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। आगे iQOO Neo 10R फीचर्स और इंडिया लॉन्च ऑफिशियल टीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Android 16 के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, फिलहाल इन डिवाइसों में होगा उपलब्ध

iQOO Neo 10R इंडिया लॉन्च ऑफिशियल टीजर

हाल ही में iQOO इंडिया के हेड Nipun Marya द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर कंपनी के आगामी फोन को टीज किया गया है, जिसमें उन्होंने साल 2025 के पहले रीमार्केबल IQOO को पेश करने की बात कही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये iQOO Neo 10R ही हो सकता है, क्योंकि उन्होंने पोस्ट के हर “r” लेटर को हाइलाइट करा है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को ड्यूल टोन डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

iQOO फीचर्स

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स साझा नहीं किए हैं, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 12GB तक RAM और 256 GB तक स्टोरेज दी जा सकती है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हो सकता है।

इसे 6,400mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और ये Lunar Titanium, Blue White Slice जैसे रंगों में उपलब्ध हो सकता है। ये एक मिड रेंज फोन होने वाला है, जिसे कंपनी 35,000 रूपये से कम कीमत पर पेश कर सकती है। जल्द ही हमें इससे संबंधित अन्य जानकारी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: सेकंड हैंड iPhone खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना डूब जाएंगे सारे पैसे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO F7 इन तगड़े फीचर्स के साथ जल्द मचाएगा भारत में धमाल, Akshay Kumar के साथ टीजर आया सामने

POCO जल्द ही भारत में अपना नया मिड रेंज फोन POCO F7 लॉन्च करने वाली है, फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने एक नया टीजर साझा किया है, जिसमें भारतीय अभिनेता Akshay Kumar को भी दिखाया गया गया है। आगे इस POCO F7 टीजर के बारे …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products