सेकंड हैंड iPhone खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना डूब जाएंगे सारे पैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नए iPhone लॉन्च होने के बाद पुराने iPhone की कीमतें कम हो जाती है, और जो लोग iPhone चलाने का सपना पूरा करना चाहते हैं, दुकानों से सेकंड हैंड iPhone खरीद लेते हैं। यदि आप इस लेख को पढ़ रहे हैं, तो आप भी अपने लिए एक सेकंड हैंड iPhone ही लेना चाहते होंगे, लेकिन आप जल्द बाजी में ये चेक करना भूल जाते हैं, कि उस iPhone में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है, क्योंकि हमें iPhone का नोलेज थोड़ा कम होता है। इस लेख में हमनें बताया है, कि सेकंड हैंड iPhone लेते समय किन बातों का ध्यान रखें, जिससे सामने वाला हमें एक खराब फोन न पकड़ा दे।

ये पढ़ें: लक्की ड्रॉ में जीता फोन कही आपका बैंक अकाउंट न खाली कर दे, बैंगलोर के व्यक्ति को लगा 2.8 करोड़ का चुना

सेकंड हैंड iPhone लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

बैटरी हेल्थ

ये सबसे खास फैक्टर है, जिस पर फोन की कीमत निर्भर करती है, आपने सुना होगा, कोई भी व्यक्ति जब iPhone बेचने की बात करता है, तो वो सबसे पहले ये ही बताता है, कि इस फोन की बैटरी हेल्थ इतनी है। हालांकि, बाजार के चल रहे स्कैम में लोग iPhone की बैटरी को बूस्ट करके भी लोगों को बेवकूफ बना देते हैं, इसलिए सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले फोन की बैटरी हेल्थ चेक करना आवश्यक है। यदि फोन की बैटरी हेल्थ 80% या उससे ज्यादा है, तो उसे लिया जा सकता है।

बैटरी हेल्थ बूस्ट तो नहीं है चेक करने के लिए आपको फोन की बैटरी का प्रतिशत देखना है, फिर बर्स्ट मोड में 600 फोटोज क्लिक करने के बाद फिर से बैटरी प्रतिशत चेक करना है। यदि ये 2 से 5 प्रतिशत तक कम हुआ तो ठीक है, इससे ज्यादा कम होने पर उस फोन को न लें। इसके अतिरिक्त, आप सेटिंग्स में जाकर “Analytics and improvements” सेक्शन में जाएं, और”Analytics data” में बैटरी की कैपेसिटी चेक करें, वो आपके फोन में नजर आ रही कैपेसिटी के समान होना चाहिए।

डिस्प्ले

कई बार दुकानदार डिस्प्ले बदल कर लोकल डिस्प्ले वाला iPhone हमें थमा देते हैं, जिसके बारे में हमें पता भी नहीं चलता है, इसलिए आपके चेक करना आवश्यक है, कि फोन में ओरिजिनल डिस्प्ले है, या कोई लोकल डिस्प्ले डाला हुआ है।

इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं। यहां “display and brightness” के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब “True Tone” को एक्टिवेट करें। आपको फोन की ब्राइटनेस पूरी बढ़ा कर भी चेक करना होगा, कहीं कोई ब्लैक डॉट तो नजर नहीं आ रहा। इसके अतिरिक्त, टच पॉइंटर ऑन करके उसे पूरी स्क्रीन पर घुमाना है, जिससे फोन के टच की स्थिति भी समझ आ जाएगी।

सीरीयल नंबर

आपको ये सुनिश्चित करना भी आवश्यक है, कि आप जो iPhone खरीद रहे हैं, वो ओरिजिनल है भी या नहीं, या कितना पुराना है। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर उसके “General” और फिर “About” सेक्शन में जाना है। यहां से सीरियल नंबर को कॉपी करना है, और checkcoverage.apple.com वेबसाइट पर जाकर उस सीरियल नंबर को पेस्ट कर देना है। इसके बाद आपको उस iPhone से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

फोन चोरी का या फाइनेंस पर तो नहीं है

कई बार ऐसा होता है, लोग चोरी किया हुआ iPhone हमें सस्ते दामों में बेचने की कोशिश करते हैं, या फोन फाइनेंस पर होता है, और बाद में हमें समस्या आ जाती है। ऐसे में फोन के डायलर को ओपन करें और *#06# डायल करके IMEI नंबर निकाल लें। अब iunlocker.net वेबसाइट पर जाएं, और IMEI नंबर को सबमिट करें। आपको फोन से संबंधित ये दोनों जरूरी जानकारी मिल जाएगी।

iphone के पार्ट्स रिप्लेस तो नहीं है?

कई बार जब लोग नया iPhone भी ऑनलाइन वेबसाइट्स से खरीदते हैं, तो उनके पास refurbished iphone आ जाता है, या वो खुद ही iphone का कोई पार्ट खराब होने पर उसे रिप्लेस करवा लेते हैं। ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि वो iphone refurbished तो नहीं है, या उसके पार्ट्स बदले हुए तो नहीं है। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं, यहां “General” और फिर “About” में जाकर फोन का मॉडल नंबर देखें। यदि मॉडल नंबर के शुरू में “M” है, तो फोन नया है, यदि “F” है, तो फोन refurbished है, और यदि “N” है, तो फोन के पार्ट्स को रिप्लेस किया गया है।

अन्य जरूरी बातें

इन सब के अतिरिक्त आपको अन्य जरूरी बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। फोन का कैमरा और स्पीकर चेक करें। फोन की स्क्रीन पर कोई स्क्रैच या बॉडी पर डेंट तो नहीं है। फोन अनलॉक हो, ताकि उसमें आप अपनी सिम का उपयोग कर पाएं, और Apple I’d चेंज कर सकते कि नहीं, इसकी जांच भी कर लें। फोन के साथ उसका ओरिजिनल बिल ही लें।

ये पढ़ें: Galaxy फोन के ये 5 हिडन फीचर्स दोस्तों में आपको बना देंगे कूल, आखिरी वाला सबसे काम का है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.