लक्की ड्रॉ में जीता फोन कही आपका बैंक अकाउंट न खाली कर दे, बैंगलोर के व्यक्ति को लगा 2.8 करोड़ का चुना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बैंगलोर के व्यक्ति को लगा 2.8 करोड़ का चुना: सोशल मीडिया पर कई तरह के लक्की ड्रॉ वाले मैसेज शेयर होते हैं, जिन पर क्लिक करने पर एक लिंक खुलती है, और उनमें फोन जीतने का लालच दिया जाता है, लेकिन भाग लेने पर कुछ नहीं खुलता और हम बेवकूफ बन जाते हैं। यदि ऐसे किसी लक्की ड्रॉ में हम फोन जीत लें, और वो फोन हमारे घर भी आ जाए, तो ये उससे भी खतरनाक हो सकता है। ऐसी ही एक घटना बैंगलोर के एक व्यक्ति के साथ हुई, जिसके अकाउंट से ठगों ने 2.8 करोड़ रुपए गायब कर लिए।

ये पढ़ें: Galaxy फोन के ये 5 हिडन फीचर्स दोस्तों में आपको बना देंगे कूल, आखिरी वाला सबसे काम का है

बैंगलोर के व्यक्ति को लगा 2.8 करोड़ का चुना

ये घटना बैंगलोर की है, जहां एक व्यक्ति के WhatsApp पर एक कॉल आया जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को Citi बैंक का प्रतिनिधि बताया, और आगे जानकारी देते हुए कहा कि विक्टिम के क्रेडिट कार्ड की एप्लीकेशन पेंडिंग है। इसके लिए उन्हें एक नए सिम कार्ड की आवश्यकता होगी।

थोड़े दिन बाद विक्टिम के घर पर एक पार्सल आया, जिसमें एक MI 13C फोन निकला। पार्सल को Citi बैंक द्वारा भेजा गया पार्सल दर्शाया गया था, जिससे विक्टिम को लगा कि ये क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन प्रक्रिया का एक हिस्सा होगा। जैसे ही विक्टिम ने फोन में सिम कार्ड डाला, ठगों को उसके बैंक से आने वाले OTP का एक्सेस मिल गया, और उसके खाते से 2.8 करोड़ रुपए गायब कर लिए।

इस तरह के स्कैम कैसे काम करते हैं?

जब भी हम किसी लक्की ड्रॉ में भी इस तरह के कोई फोन जीत लेते हैं, तो ठगों द्वारा हमारे घर पर उन फोन को भेजा जाता है, जिसमें उन्होंने पहले से ही कुछ हानिकारिक एप्लीकेशन इंस्टॉल की होती है, और जब भी हम उस फोन का उपयोग करते हैं, तो हमारा पूरा डेटा उस एप्लीकेशन के माध्यम से ठग के पास चला जाता है, ऐसे में हमारे फोन में आने वाले बैंक के मैसेज को भी वो आसानी से देख पाता है, और इसी का सहारा लेकर बैंक से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

कैसे सावधानी बरतें

सबसे पहले तो आप इस तरह के किसी लक्की ड्रॉ में भाग ही मत लें, जिसके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी न हो। यदि आपके घर पर ऐसा कोई पार्सल आता है, जिसमें फोन है, तो सबसे पहले उस फोन को फॉर्मेट करें, और उसमें अपनी सिम न डालें, न ही उसे इंटरनेट से कनेक्ट करें। आप चाहें तो स्पेयर फोन के रूप में उसका उपयोग सिर्फ कॉलिंग के लिए किसी अन्य नंबर से बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के कर सकते हैं। सबसे अच्छा काम है, कि उस फोन को बेच दिया जाएं।

ये पढ़ें: आपके भी पर्सनल LinkedIn मैसेज लीक तो नहीं हुए?, Microsoft के इस प्लेटफॉर्म पर हुआ मुकदमा दर्ज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.