आपके भी पर्सनल LinkedIn मैसेज लीक तो नहीं हुए?, Microsoft के इस प्लेटफॉर्म पर हुआ मुकदमा दर्ज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हम एक बेहतर जॉब की तलाश में LinkedIn का उपयोग करते हैं, इसे ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां सभी कंपनी और एम्प्लॉय अपना प्रोफाइल बना कर रखते हैं, और इनके बीच कई प्रकार की बातें भी होती है, लेकिन क्या हो जब आपको पता चलें, कि इस प्लेटफॉर्म पर हो रही आपकी निजी बातें, निजी रही ही नहीं है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें LinkedIn के प्रीमियम यूजर्स ने इस प्लेटफॉर्म के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है, आगे पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 15 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, इस तरह मात्र 36,000 रुपए में खरीद पाएंगे

LinkedIn पर डेटा लीक करने का आरोप

ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है, कि LinkedIn के प्रीमियम यूजर्स ने LinkedIn पर आरोप लगाया है, कि वो यूजर्स की प्राइवेट चैट्स के डेटा को थर्ड पार्टी के सामने लीक करता है, जिससे AI मॉडल्स को प्रशिक्षित किया जा सके।

इसके लिए यूजर्स द्वारा उनकी मंजूरी भी नहीं ली गई है। मंगलवार को सभी प्रीमियम यूजर्स की तरफ से LinkedIn के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है, जिसमें बताया गया है, कि कंपनी ने अगस्त में चुपचाप एक प्राइवेसी सेटिंग्स शुरू की थी, जिसके माध्यम से यूजर्स को अपना डेटा साझा करने या न करने की अनुमति प्रदान करना होती थी।

बाद में 18 सितंबर को प्लेटफॉर्म ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में कुछ बदलाव के साथ इसे अपडेट किया, जिसके अनुसार डेटा का उपयोग AI मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रिक्वेंटली आस्क्ड क्यूंशंस में बताया गया, कि ऑप्ट आउट करने से “पहले से हो चुके प्रशिक्षण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

प्रीमियम यूजर्स द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, LinkedIn ने जिस तरह से अपनी गलतियों को छुपाने का प्रयास किया है, उससे समझ आता है, कि कंपनी को पहले से इसके बारे में पता था, कि वो अपने यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लंघन कर रहा है। प्लेटफॉर्म द्वारा वादा किया गया था, की उनके व्यक्तिगत डेटा का उपयोग सिर्फ प्लेटफॉर्म को और भी बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।

इस मुकदमे को सैन जोस, कैलिफोर्निया के संघीय न्यायालय में दर्ज किया गया है, जिसमें कैलिफोर्निया के अनफेयर कंपटीशन लॉ का उल्लंघन करने, और कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने पर अन्सपेसिफाइड डैमेज के लिए प्रति व्यक्ति 1,000 डॉलर (लगभग 86,492 रुपये) की मांग की गई है। इस पर LinkedIn ने प्रतिक्रिया दिखाते हुए कहा, कि “ये सब जूठे दावे हैं, और इनमें किसी प्रकार का कोई दम नहीं है।” अब देखना ये है, कि आगे ये कहानी क्या मोड लेती है?

ये पढ़ें: अभी जान लें फर्जी QR कोड कैसे पता करें, नहीं तो बाद में इस वजह से पछताएंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products