अभी जान लें फर्जी QR कोड कैसे पता करें, नहीं तो बाद में इस वजह से पछताएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में कई तरह के ऑनलाइन स्कैम चल रहे हैं, और QR फ्रॉड भी उन्हीं में से ही एक है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें कुछ लोग रात को दुकानों के बाहर जाकर QR बदल रहे थे, ऐसे में आपको भी नकली QR और असली QR में अंतर पता होना चाहिए, जिससे आपके पैसे सही व्यक्ति के अकाउंट में जाए, और आप किसी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार भी न हो। इस लेख में हमनें बताया है, कि फर्जी QR कोड कैसे पता करें? इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy S25 सीरीज भारतीय कीमत के साथ जानें इस मिलने वाले धांसू ऑफर्स

फर्जी QR कोड कैसे पता करें?

फर्जी QR कोड के बारे में कई तरह से पता लगाया जा सकता है, जिनमें से कुछ इस प्रकार है:

साउंडबॉक्स का उपयोग करें

कई बार लोग दुकानों पर फर्जी QR कोड चिपका जाते हैं, और ग्राहक सामान लेने के बाद उस पर पेमेंट करके चले जाते हैं, और आपको लगता है, पैसे आपके अकाउंट में आ गए होंगे, इसलिए हमेशा साउंडबॉक्स का उपयोग करें, जिससे ग्राहकों द्वारा पेमेंट करने पर उसमें तेज साउंड में पेमेंट की प्राप्ति की जानकारी दी जाती है और ये दुकानदार और ग्राहक दोनों के लिए ही सुरक्षित होता है।

दुकानदार का नाम वेरिफाई करें

जब भी आप किसी QR को स्कैन कर रहे हैं, तो उसमें स्कैन करने के बाद सामने वाले व्यक्ति का नाम दिखता है। आपको पेमेंट करने से पहले दुकानदार से वेरिफाई करना चाहिए कि ये उसी का नाम है, क्योंकि कई बार चोरों ने दुकानों के साउंडबॉक्स भी बदल दिए हैं, और उसमें बजने वाले साउंड में सिर्फ पैसों की जानकारी दी जाती है, जिसके खाते में गए उसके नाम की नहीं, इसलिए नाम सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।

QR को पहले google lens से स्कैन करें

ऐसा करने के पीछे का मुख्य कारण है, कि कई बार QR scan करने पर हमें किसी वेबसाइट पर भी भेजा जाता है, कई रेस्टोरेंट अपने मेनू के लिए, और अन्य कई कंपनी भी इस तरह के QR कोड्स का उपयोग करती है, और पेमेंट्स के लिए भी WhatsApp पर QR भेजे जाते हैं। ऐसे में Google Lens से उसे स्कैन करने पर ये समझ आता है, कि वो हमें किसी ऐसी सस्पिशस वेबसाइट पर तो नहीं भेज रहा, जहां हमारे अकाउंट खाली होने का खतरा हो।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 और S25 Plus लॉन्च: नयी सीरीज़ में मिलेंगे धमाकेदार फ़ीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageअभी जान लें फोन भीगने पर क्या न करें? नहीं तो आपका भी फोन हो जाएगा खराब

बारिश का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में अक्सर घर से बाहर निकलते समय बारिश की वजह से मोबाइल भीग जाता है। ऐसे में कई लोग अपने तरीके अपनाने लगते हैं, जिस वजह से फोन सही होने की बजाय पूरा खराब हो जाता है। यदि आप भी चाहते हैं, कि बारिश में भीगने पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.