Samsung Galaxy S25 और S25 Plus लॉन्च: नयी सीरीज़ में मिलेंगे धमाकेदार फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S25 सीरीज़ को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में हर साल की तरह इस बार भी तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus, और Samsung Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने Samsung Galaxy S25 और S25 Plus में इस बार छोटे छोटे कई बदलाव किये हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में विस्तार से जान सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 और S25 Plus की कीमतें

Samsung Galaxy S25

  • 12+256GB – 80,999 रुपए
  • 12+512GB – 92,999 रुपए

Samsung Galaxy S25+

  • 12+256GB – 99,999 रुपए
  • 12+512GB – 1,11,999 रुपए

Samsung Galaxy S25 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 5G में पिछली बार की तरह 6.2-इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, HDR10+ सपोर्ट भी है और ये कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ सुरक्षित है। जहां पिछली बार Galaxy S24 Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आया था, वहीँ इस बार ये फ़ोन Qualcomm के नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite 3nm के साथ आएगा। इसमें 16 कोर न्यूरल इंजन है, जिसके साथ AI फीचरों का इस्तेमाल बेहतर होगा और फ़ोन की परफॉरमेंस में भी तेज़ी आएगी।

वहीँ कैमरा सेटअप में कोई ख़ास अंतर नहीं है। इसमें भी ट्रिपल कैमरा सेटअप ही है – इनमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफ़ोटो सेंसर मौजूद हैं। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा सामने की तरफ दिया गया है। बैटरी ही इसमें 4000mAh की बैटरी है और ये 25W की वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

एक और बड़ा अंतर ये है कि ये दोनों फ़ोन इस बार One UI 7 के साथ आएंगे, जो Android 15 पर आधारित है। नए One UI 7 के साथ Galaxy S25 और S25 Plus में iPhone के Dynamic Island जैसा Now Bar और नया कैमरा ऐप मिलेगा। इसके अलावा इसमें HDR कंटेंट को डिसेबल करने का विकल्प भी मिलेगा, जिसके साथ सोशल मीडिया फीड में वीडियो ज़्यादा ब्राइट न दिखे। साथ ही इन दोनों स्मार्टफोनों में 7 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे यानि आप इन स्मार्टफोनों को 2032 तक आराम से इस्तेमाल कर सकेंगे।

Samsung Galaxy S25 Plus स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S24 Plus में लगभग सभी फ़ीचर वही हैं, हालांकि One UI 7 के साथ कई नए फीचर आएंगे, जिनके कारण आपको UI में ताज़ापन देखने को मिल सकता है। इसमें भी 6.7-इंच की क्वाड एचडी+ डायनामिक 2x AMOLED डिस्प्ले आएगी। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और HDR10+ सपोर्ट मिलेगी और इस पर भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 स्क्रीन पर मौजूद है। इस बार ये फ़ोन भी Exynos 2400 की जगह Snapdragon 8 Elite के साथ आएगा और इसमें 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज होगी।

इसमें वही S24 Plus वाले समान ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का इस्तेमाल हुआ है। यहां आपको 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफ़ोटो सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें भी 12MP का पंच-होल फ्रंट कैमरा है। फ़ोन में 4900mAh की बैटरी है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगी।

ये पढ़ें: फोल्डेबल फोन बनाने वालों की बढ़ी चिंता, Samsung ट्राई-फोल्ड के साथ खेलने वाला है बड़ा दांव

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.