फोल्डेबल फोन बनाने वालों की बढ़ी चिंता, Samsung ट्राई-फोल्ड के साथ खेलने वाला है बड़ा दांव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने धीरे धीरे अपने फोल्डेबल फ़ोन बेहतर करने के बाद अब ट्राई-फोल्ड फ़ोन की तैयारी कर ली है। इस समय केवल Huawei का ट्राई-फोल्ड Mate XT ही प्रचलित है, लेकिन ये केवल चीन तक सीमित है, मगर अब लगता है कि Samsung भी तीन बार फोल्ड होने वाला फ़ोन बना रही है और ये विश्व के अन्य देशों में भी उपलब्ध होगा। हालांकि Samsung ट्राई-फोल्ड को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ खबरें कहती हैं कि कंपनी इस डिवाइस के केवल 2 लाख यूनिट ही बनायेगी।

Samsung tri-fold को लेकर अब कोरिया से एक नयी रिपोर्ट आयी है, जिसके अनुसार इसके लॉन्च का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। आसार हैं कि ये फ़ोन इस साल जुलाई से सितम्बर में पेश किया जा सकता है।

Samsung ट्राई-फोल्ड

Samsung ट्राई-फोल्ड कब होगा लॉन्च?

अगर आप गौर करें तो ये वही समय है, जब सैमसंग हर साल अपने फोल्डेबल फ़ोन बाज़ार में उतारता है। यानि 2025 में हम जब Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 के आने का इंतज़ार कर रहे हैं, उसी समय कंपनी अपने इस नए तीन बार फोल्ड होने वाले के दर्शन भी दुनिया को देगा। माना जा रहा है कि इसकी प्रोडक्शन मई जून के आसपास से शुरू हो सकती है और इसमें 9.9-इंच या 10-इंच की डिस्प्ले आएगी।

अफवाहों के अनुसार Samsung इस साल चार फोल्डेबल फ़ोन लेकर आ रहा है, जिनमें Fold 7, Flip 7 के अलावा Galaxy Z Flip FE का नाम भी शामिल है और चौथा शायद ये ट्राई-फोल्ड फ़ोन होगा। इसके अलावा कंपनी फोल्डेबल फोनों को स्लिम करने में रेस में शामिल होने के लिए शायद अपने Galaxy Z Fold7 पर भी काम करे। .

हालांकि ये ट्राई-फोल्ड की खबर फिलहाल पक्के तौर पर नहीं आयी है, मगर कहते हैं न कि बिना आग के धुआं नहीं उठता। आने वाले समय में हमें इस ट्राई-फोल्ड का नाम और उसके फीचरों की जानकारी भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल Samsung 22 जनवरी को होने वाले Galaxy S25 सीरीज़ के लॉन्च की तैयारी में व्यस्त है।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.