Samsung के 3 नए फोल्डेबल भारत के BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिखे, Galaxy Z Fold 8 Wide है सबसे अलग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के तीन नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Wide और Z Flip 8 भारत के BIS सर्टिफिकेशन में नज़र आए हैं, जो इनके जल्द भारत आने का एक बड़ा इशारा है। लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा एक नए नाम की है, और वो है Galaxy Z Fold 8 Wide।

अब तक Samsung के Galaxy Z Fold फोन लंबे और पतले रहे हैं, जो खुलने पर किसी नोटबुक जैसे लगते थे। लेकिन Z Fold 8 Wide इनसे अलग है और अपने नाम की तरह वाइड (चौड़ा) है, जिससे इस पर काम करना और कंटेंट स्ट्रीमिंग आसान होगा, जो कि अब तक सैमसंग के फोल्डेबल की एक मुख्य समस्या रही है।

ये पढ़ें: Tecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

Galaxy Z Fold 8 Wide क्यों अलग है?

बताया जा रहा है कि ये फोन बाकी Fold फोन के मुकाबले ज़्यादा चौड़ा और थोड़ा छोटा होगा। इसकी अंदर वाली करीब 7.6 इंच की स्क्रीन 4:3 एस्पेक्ट रेशियो में आ सकती है। यानी खुलने पर ये किसी लंबी नोटबुक से ज़्यादा एक छोटे टैबलेट (iPad Mini जैसा) जैसा महसूस होगा।

अगर आप फोन पर वीडियो देखते हैं, एक साथ दो ऐप चलाते हैं या ज़्यादा टाइपिंग करते हैं, तो चौड़ी स्क्रीन इन कामों के लिए ज़्यादा सहूलियत दे सकती है। हालांकि इस जानकारी की Samsung द्वारा आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

भारत में कब आ सकता है?

Samsung के डिवाइस इन मॉडल नम्बरों – SM-A857B / SM-F776B, SM-D642B / SM-F971B, and SM-D647B / SM-F976B के साथ BIS पर सर्टिफाई हुए हैं। ये सभी मॉडल नंबर Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 8 Wide, and Galaxy Z Fold 8 के माने जा रहे हैं।

इन फोनों की ये BIS लिस्टिंग इनके भारत आने की ओर एक अहम संकेत है, क्योंकि ये लॉन्च से पहले के आख़िरी पड़ावों में से एक मानी जाती है। हालांकि इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung इन्हें अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश कर सकता है, जिसके कथित तौर पर 22 जुलाई को होने की चर्चा है और उसी समय ये भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं।

ये पढ़ें: Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageGalaxy Z Fold 8 Wide खत्म करेगा फोल्डेबल फोनों की सबसे बड़ी परेशानी? लीक हुआ वीडियो

Samsung के नए फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Wide को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। स्क्रीन प्रोटेक्टर, CAD रेंडर और मेटल डमी यूनिट्स ने पहले ही इशारा दिया था कि कंपनी इस बार ज़्यादा चौड़े Fold डिज़ाइन पर काम कर रही है। लेकिन आज नयी लीक में डमी यूनिट्स पहले से ज़्यादा तैयार …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Discuss

Be the first to leave a comment.