Samsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।

हाल ही में यह खबर आई थी कि Samsung, Apple के आने वाले MacBook Pro के लिए नए टैंडम OLED पैनल का प्रोडक्शन शुरू कर चुका है, जो इस साल के अंत तक आधिकारिक हो सकता है। लेकिन Samsung के अपने फोल्डेबल फोन—Galaxy Z Fold—में अब तक डिस्प्ले को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आती रही हैं।

CES 2026 में Samsung Display ने एक नया फोल्डेबल स्क्रीन प्रोटोटाइप दिखाया, जिसमें क्रीज़ पहले के मुकाबले काफी कम नजर आ रही थी। कई रिपोर्ट्स ने इसे “लगभग क्रीज़-फ्री” बताया, हालांकि तकनीकी रूप से यह Galaxy Z Fold 7 की तुलना में क्रीज़ की गहराई को करीब 20% तक ही कम करता है। फिर भी, फोल्डेबल टेक्नोलॉजी के हिसाब से इसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।

अब कोरियन पब्लिकेशन DealSite की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung इसी नए फोल्डेबल पैनल का इस्तेमाल “Galaxy Z सीरीज़ के उस मॉडल में करेगा, जो साल के दूसरे हिस्से में लॉन्च होगा।” रिपोर्ट की भाषा से साफ है कि यहां बात Galaxy Z Fold 8 की हो रही है, जिसकी लॉन्चिंग जुलाई या अगस्त 2026 में हो सकती है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि Samsung को Apple के पहले फोल्डेबल iPhone के लिए भी डिस्प्ले सप्लायर माना जा रहा है।
लेकिन यहीं पर कहानी में ट्विस्ट आ जाता है—Samsung और Apple दोनों का फोल्डेबल एक जैसे नहीं मुड़ेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung ने Fold 8 के लिए एक खास लेज़र ड्रिलिंग प्रोसेस अपनाया है। इसमें बैकप्लेट पर बेहद सूक्ष्म छेद किए जाते हैं, जिससे फोल्ड करते वक्त दबाव बीच की लाइन पर नहीं पड़ता और समय के साथ बढ़ने वाली सिलवटें कम होती हैं। इसके साथ बैकप्लेट में Ultra-Thin Glass (UTG) की एक अतिरिक्त लेयर जोड़े जाने की भी बात कही जा रही है, जिससे डिस्प्ले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनेगी।

हालांकि, एक इंडस्ट्री इनसाइडर का कहना है कि Samsung और Apple को सप्लाई किए जाने वाले पैनल एक जैसे नहीं होंगे। यानी Apple क्रीज़ की समस्या को किसी अलग तकनीक से हल कर सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Galaxy Z Fold 8 और Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में क्रीज़ का फर्क कितना साफ नजर आता है। जहां Fold 8 जुलाई–अगस्त में आ सकता है, वहीं Apple का फोल्डेबल iPhone सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro इवेंट के साथ सामने आ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageGalaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: सैमसंग का फोल्ड चुनें या iPhone Fold के लिए रुकना बेहतर?

Galaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: फोल्डेबल फोन की दुनिया अब तक ज़्यादातर सैमसंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन 2026 में यह समीकरण बदलने वाला है। सैमसंग ने 22 जुलाई को अपना सबसे दमदार फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश कर दिया है, और उधर Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone Fold …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageGalaxy Z Fold 8 (Wide) पहली बार हाथ में दिखा, Samsung बदल सकता है Fold का डिजाइन

Samsung Fold phones को लेकर एक शिकायत लंबे समय से रही है कि बंद होने पर वो पतले लगते हैं और खुलने पर स्क्रीन हर काम के लिए उतनी नेचुरल नहीं लगती। अब Galaxy Z Fold 8 (जिसे पहले Wide का नाम दिया जा रहा था) की नई लीक इसी कमी को ठीक करने की …

Discuss

Be the first to leave a comment.