दिल्ली में इस तारीख़ से नहीं बिकेंगे नए पेट्रोल टू-व्हीलर, सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ही होंगे रजिस्टर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली में पेट्रोल स्कूटर या बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की नई Draft EV Policy 2026-2030 के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में कोई नया पेट्रोल या CNG टू-व्हीलर रजिस्टर नहीं होगा। यानी उस तारीख़ के बाद डीलर से आप जो भी नई गाड़ी लेंगे, वो इलेक्ट्रिक ही होगी।

लेकिन अगर आप अपनी अभी की स्कूटी या बाइक को लेकर घबरा रहे हैं, तो शांत हो जाइए। क्योंकि ये रोक सिर्फ़ नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन पर है, चलाने पर नहीं। आपके पास अभी जो पेट्रोल स्कूटी खड़ी है, या आप 31 मार्च 2028 तक जो खरीद लेंगे, उसे आप पहले की तरह चलाते रह सकते हैं। फ़िलहाल किसी गाड़ी को ज़बरदस्ती स्क्रैप करने की बात इसमें नहीं है। ध्यान रहे, ये पुराने 10 और 15 साल वाले नियम से अलग मामला है।

ये पढ़ें: Amazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

ये पॉलिसी सिर्फ़ टू-व्हीलर तक सीमित नहीं है। कैब और कमर्शियल फ्लीट को 1 जनवरी 2026 से नई पेट्रोल-डीज़ल गाड़ियों से दूरी बनानी होगी, तीन-पहिया ऑटो में सिर्फ़ इलेक्ट्रिक के रजिस्ट्रेशन की तरफ़ बढ़ा जा रहा है, और जिस घर में पहले से दो गाड़ियां हैं, उसे तीसरी गाड़ी इलेक्ट्रिक ही लेनी होगी। एक बात याद रखिए, अभी ये पॉलिसी सिर्फ़ ड्राफ्ट है और लोगों की राय के लिए खुली है।

सरकार का तर्क सीधे आपकी सांसों से जुड़ा है। दिल्ली की कुल गाड़ियों में करीब 67% सिर्फ़ टू-व्हीलर हैं, और प्रदूषण में इनका हिस्सा बड़ा माना जाता है। रोज़ ट्रैफ़िक में फंसने वाले आम आदमी की सेहत और शहर की हवा, दोनों इस फ़ैसले के पीछे की बड़ी वजह बताई जा रही हैं।

अगर आप 2028 के आसपास नई गाड़ी की प्लानिंग में हैं, तो इलेक्ट्रिक का गणित आपके हक़ में जा सकता है। ₹2.25 लाख तक के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर पहले साल ₹30,000 तक की सब्सिडी, और ₹30 लाख से कम की EV पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फ़ीस में पूरी छूट का प्रस्ताव रखा गया है।

ये पढ़ें: PhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

तो अगर आपकी पेट्रोल गाड़ी अभी अच्छी चल रही है, आपको आज कुछ करने की ज़रूरत नहीं। पर दिल्ली-NCR की सड़कों का मिज़ाज आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक की तरफ़ साफ़ झुकता दिख रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने लॉन्च किया Happy New Year 2.0 ऑफर, अब 4G पर भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

एक नज़र में : Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसमें ₹399 का मंथली और ₹3,999 का सालाना प्लान शामिल है। इनमें अनलिमिटेड डेटा अब सिर्फ 5G पर नहीं, 4G पर भी मिलेगा। यानी 5G फोन न होने पर भी दिन के बीच डेटा खत्म …

Imageअक्टूबर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड बिक्री, पर 1 लाख वाले इस स्कूटर के लिए 2027 तक करना होगा इंतज़ार

एक नज़र में : Electric Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत में करीब 2.24 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इस रिकॉर्ड महीने में सबसे आगे TVS रही, जिसने 60,429 यूनिट बेचे हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय कंपनी ने …

Imageपेट्रोल कारों की बढ़ी टेंशन… फेस्टिव सीज़न में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 69% बढ़ी

एक नज़र में : दोस्तों और घरवालों से बात हो या शोरूम के सेल्स एग्ज़िक्यूटिव से, न जाने कितनी बार सुनने को मिला है कि भारत के खरीदार और यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर अभी Electric Car के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए जब इस फेस्टिव सीज़न में Electric Car की बिक्री के आंकड़े सामने आए, तो …

ImageGTA 6 में लौटे Cheat Codes, एक कोड से मिलेंगे 2.5 लाख डॉलर! लेकिन पहले खेलने होंगे करीब 50 घंटे

एक नज़र में : GTA 6 के साथ चीट कोड भी लौट आए हैं, और इस बार इनमें एक ऐसा कोड भी है जो डालते ही आपको $250,000 दे देता है। San Andreas में यही काम HESOYAM करता था, लेकिन GTA 6 में सिर्फ कोड याद कर लेना काफी नहीं होगा। गेम खुलने के कुछ …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Discuss

Be the first to leave a comment.