iPhone 15 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, इस तरह मात्र 36,000 रुपए में खरीद पाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 16 के लॉन्च के बाद ही iPhone 15 की कीमत कम हो गई है, और ईकॉमर्स पर आने वाली सेल में  हमें अच्छा खासा प्राइस ड्रॉप देखने को मिल जाता है, लेकिन इस बार का डिस्काउंट कुछ खास होने वाला है, क्योंकि इस बार 26 जनवरी की सेल में इस फोन पर बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस फोन को आप काफी कम कीमत पर खरीद पाएंगे।

ये पढ़ें: अभी जान लें फर्जी QR कोड कैसे पता करें, नहीं तो बाद में इस वजह से पछताएंगे

iPhone 15 डिस्काउंट ऑफर

हम बात कर रहें हैं, iPhone 15 128GB वेरिएंट की, जिसकी वास्तविक कीमत 79,000 रुपए है, और इस फोन पर Amazon सेल में लगभग 20,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत 59,999 रुपए हो गई है।

रुको रुको..ये तो सिर्फ लिस्टेड डिस्काउंट है, लेकिन इस फोन को आप लगभग 36,000 रुपए में खरीद सकते हैं। यदि आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको अतिरिक्त लगभग 1,800 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जिससे फोन की कीमत 58,199 रूपये हो जाएगी।

इसी के साथ इस फोन पर 22,800 रूपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। यदि आप इस पूरी एक्सचेंज वैल्यू को कवर कर पाते हैं, तो ये फोन आपको मात्र 35,399 रुपए की कीमत पर मिल जाएगा।

iPhone 15 फीचर्स

इस फोन में 6.1 इंच का (FHD+) सुपर रेटीना डिस्प्ले मिल जाता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन A16 Bionic चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इस कीमत पर इसका 128GB वेरिएंट मिलेगा।

फोन के बैक पैनल पर 48 + 12 मेगापिक्सल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाता है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 3349 mAh की बैटरी मिल जाती है, और ये 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Galaxy S25 सीरीज भारतीय कीमत के साथ जानें इस मिलने वाले धांसू ऑफर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imagerealme GT 7 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 40,000 रुपए से कम में खरीद पाएंगे अभी

यदि आप फोन में BGMI जैसे गेम्स खेलना पसंद करते हैं, और इसके लिए आपको एक तगड़े गेमिंग फोन की जरूरत है, तो हम आपको बता दें, कि ये realme GT 7 Pro पर फिलहाल बंपर डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, और सभी ऑफर्स का उपयोग करके आप इस फोन को 40,000 रुपए से भी …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.