Galaxy फोन के ये 5 हिडन फीचर्स दोस्तों में आपको बना देंगे कूल, आखिरी वाला सबसे काम का है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आपने एक Samsung का प्रीमियम Galaxy फोन लिया है, और आपको पता ही नहीं है, कि उसमें कितने शानदार फीचर्स दिए गए हैं, तो इतना महंगा फोन लेने का क्या फायदा। इस लेख में हम आपको बताएंगे Samsung Galaxy फोन हिडन फीचर्स के बारे में, जिनका उपयोग करके आप अपने दोस्तों के सामने कूल बन सकते हैं। तो चलिए, Samsung के इन 5 हिडन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: आपके भी पर्सनल LinkedIn मैसेज लीक तो नहीं हुए?, Microsoft के इस प्लेटफॉर्म पर हुआ मुकदमा दर्ज

टॉप 5 Galaxy फोन हिडन फीचर्स

  1. स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग में नेविगेशन बार को हाइड करना

जब भी हम अपने फोन में कोई स्क्रीनशॉट लेते हैं, या स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते हैं, तो उसमें नेविगेशन बार भी नजर आता है, जिसमें हमारी नोटिफिकेशन भी दिखती है, लेकिन Samsung के इस हिडन फीचर का उपयोग करने के बाद आप जब भी स्क्रीनशॉट लेंगे या स्क्रीन रिकॉर्डिंग करेंगे, तो उसमें नेविगेशन बार अपने आप ही हट जाएगा।

  • इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स को ओपन करें।
  • यहां “Advanced features” में जाएं।
  • अब “Screenshots and screen recordings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “Hide status and navigation bars” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।
  1. बिना हाथ लगाए कॉल पिक करना और कट करना

हम किसी काम में व्यस्त हो, या हमारे हाथ गिले हो, और ऐसे में किसी का फोन आ जाए तो उठाने में समस्या आती है, लेकिन आप Bixby का उपयोग करके सिर्फ वॉइस कमांड से फोन को पिक या कट कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले Bixby सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां “Talk to Bixby without wake-up” के सेक्शन में जाएं।
  • अब सबसे ऊपर बने टॉगल बटन को ऑन करें।
  1. वीडियो कॉल इफेक्ट्स

ये भी एक काम का फीचर है, हालांकि WhatsApp ने हाल ही में अपने ऐप में वीडियो कॉल इफेक्ट्स को शामिल किया है, लेकिन ये फीचर Galaxy फोन्स में डिफॉल्ट रूप से आता है, और आप इसका उपयोग Google Meet, Facebook जैसे सभी वीडियो कॉल वाले ऐप पर कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप अपने बैकग्राउंड को बदलने के साथ साथ, स्किन टोन और अन्य चीजों का भी उपयोग कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स को ओपन करें।
  • यहां “Advanced features” के सेक्शन में जाएं।
  • अब “Video call effects” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।
  1. मजेदार नोटिफिकेशन इफेक्ट्स

इस फीचर से आप अपने दोस्तों के बीच कूल बन सकते हैं। इसका उपयोग करने पर जब भी आपके फोन पर कोई नोटिफिकेशन आएगी तो आपकी स्क्रीन के चारों तरफ अलग अलग स्टाइल में कलरफुल लाइट्स चमकेगी। इन लाइट्स के स्टाइल को आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

  • इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां “Notifications” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Notification pop-up style” पर क्लिक करें।
  • यहां “Brief” ऑप्शन पर क्लिक करें, और “Edge lighting style” पर जाएं, और अपनी पसंदीदा स्टाइल चुनें।
  1. फोन चोरी होने पर कोई बंद नहीं कर पाएगा

ये Galaxy फोन्स का सबसे खास फीचर है। अक्सर हम कहीं बाहर जाते हैं, या पब्लिक टांसपोर्ट में सफर कर रहे होते है, तब फोन घूमने या चोरी होने का डर बना रहता है। चोर फोन चुराते ही सबसे पहले उसे बंद करने की कोशिश करता है, लेकिन इस फीचर के बाद कोई भी आपका फोन बंद नहीं कर पाएगा, क्योंकि फोन बंद करने के लिए उसको पासवर्ड का उपयोग करना होगा, और वो पासवर्ड सिर्फ आपको पता होगा। स्विच ऑफ फोन को ट्रेस करना मुश्किल होता है, लेकिन फोन ऑन हो तो उसे आसानी से ट्रेस किया जा सकता है।

  • इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां सर्च बार में “Lock network and security” सर्च करें, और इस ऑप्शन को ओपन करें।
  • अब “Lock network and security” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

ये पढ़ें: iPhone 15 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, इस तरह मात्र 36,000 रुपए में खरीद पाएंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.