Vivo Y400 5G इस कीमत पर हो गया लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिल रहें ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने आज भारत में अपना शानदार फीचर्स वाला एक और नया स्मार्टफोन Vivo Y400 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है, और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को काफी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है, और ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है। आगे Vivo Y400 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस रक्षाबंधन भाई को भेजें AI राखी, देख के हो जाएगा एकदम सरप्राइज़

Vivo Y400 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है, वहीं इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 23,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है। फोन Glam White और Olive Green इन दो रंगों में उपलब्ध है।

Vivo Y400 5G Colors

इसकी बिक्री 7 अगस्त, 2025 से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart, Amazon जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% तक का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है।

Vivo Y400 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 SoC द्वारा संचालित होता है, और Android 15 पर रन होता है। इसमें 8GB की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX852 प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें आपको IP68+IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिलेगी।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, OTG, और USB Type-C जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसका साइज 162.29×75.31×7.99mm तक और वजन 198g तक है।

ये पढ़ें: Son Of Sardaar 2 आ रही लोगों को काफी पसंद, इस OTT पर मचाएगी धूम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products