Son Of Sardaar 2 आ रही लोगों को काफी पसंद, इस OTT पर मचाएगी धूम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Ajay Devgan की Son Of Sardaar 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके पिछले पार्ट को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था, और अब ये भी अपनी कॉमेडी की वजह से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के थिएटर रिलीज के साथ ही Son Of Sardaar 2 OTT Release से संबंधित जानकारी भी सामने आ गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 17 Pro के चौंकाने वाले लीक्स आएं सामने, इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम

Son Of Sardaar 2 OTT Release की जानकारी

आज 1 अगस्त, 2025 को ही इस कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, और इसी के साथ इसके OTT रिलीज की जानकारी भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार थिएटर से निकलने के बाद इस फिल्म को Netflix पर रिलीज किया जाने वाला है। हालांकि, रिलीज की तारीख अभी सामने नहीं आयी है।

Son Of Sardaar 2 फिल्म की कास्ट

Son Of Sardaar 2

फिल्म में लीड रोल में Ajay Devgan नजर आयेंगे, जो जस्सी रंधावा का किरदार निभा रहे हैं। उनके अतिरिक्त, Mrunal Thakur, Ravi Kishan, Neeru Bajwa, Deepak Dobriyal, Kubbra Sait, Chunkey Panday, Vindu Dara Singh, और Roshni Walia को भी कास्ट किया गया है।

Son Of Sardaar 2 की कहानी

इस फिल्म में जस्सी रंधावा पंजाब में है, और लंदन जाना चाहता है, जिसके लिए वीजा मिलने का इंतेज़ार कर रहा है। उसकी पत्नी डिंपल लंदन में जॉब करती है। जब जस्सी लंदन जाता है, तो उसे पता चलता है, उसकी बीवी किसी और से प्यार करती है, और जस्सी से तलाक चाहती है। इस बीच जस्सी पाकिस्तान की राबिया से टकराता है, जो पाकिस्तान की होती है, और उसका पति भी उसको छोड़ चुका होता है।

राबिया अपनी टीम के साथ शादियों में नाच गाना करती है, जिसमें महविश, गुल, और सौतेली बेटी सबा है। सबा शहर के धाकड़ राजा संधू के बेटे गोगी से प्यार करती है, और वो दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं, लेकिन देश भक्त होने की वजह से राजा संधू पाकिस्तान और वहां के लोगों से नफरत करता है, ऐसे में जस्सी इन दोनों की शादी करवाने का प्रयास करता है। इस बीच कई झूठ, कॉमेडी, और आखिर में दमदार एक्शन नजर आने वाला है।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: इस बार कुछ मजेदार शो हो रहे रिलीज, हंसा हंसा के कर देंगे लोटपोट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

ImageKesari 2 OTT Release: इस तारीख को JioHotstar पर धूम मचाएगी ये फिल्म

अभी कुछ समय पहले ही रिलीज हुई Kesari 2 ने लोगों को काफी आकर्षित किया था। फिल्म में जलियांवाला बाग कांड के कुछ अनसुने सत्य को उजागर किया है। हालांकि, जो लोग इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थें, उन्हें बता दें, कि Kesari 2 OTT Release की तारीख सामने आ गई है। …

ImageWednesday Season 2: इस तारीख को OTT पर धूम मचाएगी Netflix की नंबर वन वे सिरीज़, ट्रेलर रिलीज़

Netflix पर काफी रिलीज़ हुई “Wednesday” काफी प्रचलित हुई थी, जिसे OTT की नंबर वन सीरीज़ कहा गया है। यदि आपने भी ये सीरीज़ देखी है, और आपको पसंद आयी है, तो आपके लिए नयी खुशखबरी है, क्योंकि जल्द ही Wednesday Season 2 रिलीज़ होने वाला है, जिसमें आपको फिर से वो ही रोमांचक कहानी देखने …

Imageटोक्यो फिल्म फेस्टिवल से सीधे आपके फोन तक – सीधे OTT पर आ रही भारत की पहली Sumo Didi की सच्ची कहानी, जानें कब

एक नज़र में : भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म Sumo Didi का ट्रेलर आ गया है, और इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर आएगी, यानी आप इसे अपने फोन या TV पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.