iPhone 17 Pro के चौंकाने वाले लीक्स आएं सामने, इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple जल्द ही भारत सहित वैश्विक बाजार में अपनी iPhone 17 सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। सिरीज़ से सम्बंधित काफी लीक्स सामने आ चुके हैं, हाल ही में इसके लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी भी सामने आयी है, लेकिन फिलहाल iPhone 17 Pro चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसके कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। आगे iPhone 17 Pro फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Infinix का ये गेमिंग फोन कम कीमत में ट्रिगर बटन के साथ भारत में होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

iPhone 17 सिरीज़ लॉन्च टाइमलाइन

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी हर बार की तरह इस बार भी सितंबर माह में ही अपनी आगामी सिरीज़ को लॉन्च करने वाली है, और हाल ही में Bloomberg के Mark Gurman द्वारा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार सिरीज़ के लॉन्च का इवेंट को 8 सितंबर से 10 सितंबर के बीच रखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, सिरीज़ की प्री बुकिंग 12 सितम्बर दोपहर 12 बजे से शुरू हो सकती है, और प्रोडक्ट्स की डिलीवरी 19 सितंबर से शुरू हो सकती है।

iPhone 17 Pro की कीमत

इस सिरीज़ में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, और iPhone 17 Air को शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिरीज़ की शुरुआती कीमत 79,900 रूपये हो सकती है, वहीं Pro वेरिएंट को 1,45,000 रूपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

डिजाइन और कलर्स

iPhone 17 Pro डिजाइन और कलर

Pro वेरिएंट्स के डिजाइन में इस बार बदलाव किया गया है। Ming-Chi Kuo और Sonny Dickson की रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार हमें फोन में एल्यूमिनियम और ग्लास देखने को मिलेगा, जबकि iPhone 16 सिरीज़ में टाइटेनियम का उपयोग किया गया था। इतना ही नहीं, कैमरा डिजाइन को भी बदला जा रहा है, जो अब थोड़ा थोड़ा Google Pixel फोन्स जैसा नजर आयेगा। इसके अतिरिक्त, इस बार हमें इस सिरीज़ में ऑरेंज कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है।

iPhone 17 Pro फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार Pro मॉडल में 6.3 इंच का डिस्प्ले और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। सिरीज़ के दोनों फोन्स TSMC की 3nm प्रोसेस पर बने A19 Pro चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं, और इस बार Pro Max में 12GB RAM दी जा सकती है।

एनालिस्ट Jeff Pu के अनुसार फोन के फ्रंट में 24MP सेल्फी कैमरा को शामिल किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त बैक पैनल पर 48MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। फोन को 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus 13 पर मिल रहा कई हजार का फ्लैट डिस्काउंट, सिर्फ इस तारीख तक है मौका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.