Xiaomi का ये फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, और लेटेस्ट चिपसेट के साथ जल्द लेगा एंट्री, लीक आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सभी स्मार्टफोन कंपनिया अब बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, इसी के चलते Xiaomi भी जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप फोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे Xiaomi 16 के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन को Xiaomi 15 के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जा सकता है, हाल ही में Xiaomi 16 बैटरी की जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: दोस्त या रिश्तेदार फोन पर मांगे पैसे तो हो जाएं सावधान, AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम का बन सकते हैं शिकार

Xiaomi 16 बैटरी की जानकारी आयी सामने

हाल ही में फोन की बैटरी को लेकर जो लीक्स सामने आए हैं, उनके अनुसार इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है, Xiaomi 15 के मुकाबले ये काफी बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें 5400mAh बैटरी को शामिल किया गया था।

कंपनी अपने आगामी फ्लैगशिप फोन में हाई-डेंसिटी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक का उपयोग करने वाली है, जिससे फोन बेहतर परफॉरमेंस दे पाए। हालांकि, अभी तक फोन के चार्जिंग सपोर्ट से संबंधित जानकारी सामने नहीं आयी है, पिछले वर्जन में 90वो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था, इस फोन में कंपनी 90W या इससे ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।

मिलेगी दमदार परफॉरमेंस

कुछ समय पहले टिप्स्टर विज्डम पिकाचू ने भी इससे संबंधित जानकारी साझा की थी, जिसके अनुसार इस फोन में Snapdragon 8 Elite 2 या MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। अन्य लीक्स के अनुसार पिछले वर्जन के मुकाबले बड़ी बैटरी के अतिरिक्त, इसमें बड़ा डिस्प्ले भी शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही, फोन में अल्ट्रा-थिन स्टैक्ड पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है, फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है, पर फोन से संबंधित अन्य जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: इस तरह देखें Netflix, Prime Video, ZEE5 के मूवीज और टीवी शो फ्री में, सबसे आसान तरीके

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImagePOCO का ये फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस महीने लेगा भारत में एंट्री, फीचर्स आएं सामने

इस महीने POCO भारत में अपना दमदार स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसके भारत में लॉन्च होने की टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Redmi 15 5G के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन में 7,000mAh की …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products