Jio Calendar Month Validity Offer के साथ पूरे महीने के लिए इतनी कम कीमत पर मिल रहा शानदार रिचार्ज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए अलग अलग केटेगरी में प्लान्स को बांट रखा है, जिनमें आपको अपनी सुविधा के अनुसार अलग अलग कीमत पर अलग अलग वैलेडिटी के लिए प्लान्स में मिल जाते हैं। हालांकि, इसके अतिरिक्त कंपनी ने Jio Calendar Month Validity Offer भी पेश किया है, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा, यदि नहीं पता है, तो आगे हमनें इसकी पूरी जानकारी साझा की है।

ये पढ़ें: Samsung यूजर्स अब नहीं कर पाएंगे One UI 7 अपडेट, बड़ा कारण आया सामने

क्या है, Jio Calendar Month Validity Offer

कंपनी ने अन्य प्लान्स को 28 दिन, 22 दिन, 14 दिन की वैलेडिटी के साथ पेश किया है, लेकिन इस ऑफर के तहत आपको अलग मंथली प्लान मिलता है, जिसमें आपको एक निश्चित तारीख की वैलेडिटी मिलती है, भले ही फिर उस महीने में 30 दिन हो या 31 दिन हो, या वो 28 दिन वाला फरवरी का महीना हो।

उदाहरण के लिए आपने 14 अप्रैल 2025 को इस प्लान का रिचार्ज किया है, तो ये प्लान की वैलेडिटी 14 मई 2025 तक रहेगी। फिर भले ही महीने में 30 दिन हो या 31 दिन। आप महीने की जिस तारीख को रिचार्ज करते हैं, ये अगले महीने की उसी तारीख तक चलता है।

Jio Calendar Month Validity Plan की कीमत

इस मंथली प्लान की कीमत सिर्फ 319 रूपये है, और इस कीमत पर आपको पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा, और 1.5GB डेटा प्रतिदिन की सुविधा मिलती है।

इतना ही नहीं, इसके अतिरिक्त आप इस Jio Calendar Month Validity Plan के साथ Jio TV, Jio Cloud, जैसे एप्स का भी लाभ ले पाएंगे। इसके साथ ही 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

ये पढ़ें: Xiaomi का ये फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, और लेटेस्ट चिपसेट के साथ जल्द लेगा एंट्री, लीक आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.