जितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Reliance Jio ने बच्चों की सुरक्षा के लिए JioShield सर्विस लॉन्च की है, जिसकी एक साल की फीस ₹1,000 है।
  • ऑफर में ₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर वापस मिलेंगे, जो ₹399 या उससे बड़े 5G रिचार्ज पर ही चलेंगे।
  • पैरेंट और बच्चे, दोनों के पास Jio नंबर होना ज़रूरी है।

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक साल की फीस ₹1,000 है, लेकिन अपनी 10वीं एनिवर्सरी के ऑफर में कंपनी इतनी ही रकम के रिचार्ज वाउचर आपको वापस भी दे रही है।

यानी कागज़ पर ये सर्विस मुफ्त दिखती है। हालांकि ये पैसा आपको एक साथ नहीं मिलेगा। आइये जानते हैं कि JioShield में आपको क्या मिलता है और आपके ₹1,000 किस तरह वापस आएंगे।

ये पढ़ें: Jio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

₹1,000 के बदले आपको क्या मिलेगा

ऑफर में कंपनी आपको ये फायदे दे रही है –

  • ₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर, यानी कुल ₹1,000
  • हर वाउचर सिर्फ ₹399 या उससे बड़े चुनिंदा 5G रिचार्ज पर चलेगा
  • वाउचर 12 महीने तक वैलिड रहेंगे और कैश में नहीं बदले जा सकेंगे
  • 12 महीने का Canva Pro और 28 दिन का अनलिमिटेड 5G अपग्रेड

मतलब ये पैसा नकद नहीं, बल्कि MyJio पर रिचार्ज करते वक्त ₹100-₹100 करके वापस आएगा। अगर आपका नंबर ₹399 से सस्ते प्लान पर चलता है, तो ये वाउचर आपके काम नहीं आएंगे।

JioShield vs Google Family Link

इसमें पैरेंट के फोन पर JioThings और बच्चे के फोन पर JioShield ऐप चलेगा, और दोनों के पास Jio नंबर होना ज़रूरी है।

फीचरJioShieldGoogle Family Link
फीस₹1,000 सालाना (वाउचर में वापस)कोई फीस नहीं
नेटवर्क की शर्तपैरेंट और बच्चे, दोनों का Jio नंबरकोई शर्त नहीं
लोकेशन30 दिन की हिस्ट्री, जियो-फेंसिंग अलर्टलाइव लोकेशन, जगह पर पहुंचने या निकलने का अलर्ट
स्क्रीन टाइमडेली लिमिट, लिमिट के बाद फोन लॉकडेली लिमिट और हर ऐप की अलग लिमिट
ऐप और कॉल कंट्रोलचुने हुए ऐप, सिर्फ मंज़ूर कॉन्टैक्ट्स से कॉलऐप ब्लॉक, कॉन्टैक्ट और कॉल सेटिंग
बच्चे का फोनAndroid 10 या उससे नयाAndroid
पैरेंट का iPhoneJioThings ऐप 1 अक्टूबर सेसपोर्ट मौजूद

JioShield में आपको SOS अलर्ट और 30 दिन की लोकेशन हिस्ट्री भी मिलती है। लेकिन स्क्रीन टाइम और ऐप कंट्रोल जैसी बुनियादी चीज़ें Google का Family Link ऐप बिना किसी फीस के भी देता है।

हाँ अगर घर में सबके पास Jio नंबर है और आप हर महीने ₹399 या उससे बड़ा रिचार्ज करते ही हैं, तो JioShield आपको लगभग मुफ्त पड़ेगी। वहीँ किसी एक के पास भी दूसरे नेटवर्क का नंबर है, तो आपके लिए Family Link ही आसान विकल्प रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePUC के नियम बदले! नई गाड़ी का सर्टिफिकेट अब 3 साल चलेगा, पर पुरानी गाड़ी वाले पहले ये जान लें

एक नज़र में : 6 साल तक पुरानी BS6 कार, बाइक या स्कूटर के लिए अब आपको हर साल PUC बनवाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC के नए नियम (PUC New Rules) लागू कर दिए हैं। इन गाड़ियों का PUC अब 1 साल की जगह 3 साल चलेगा। लेकिन BS4 …

ImageJio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

एक नज़र में : Reliance Jio ने 7 नवंबर से ₹10,000 का एक ऐसा प्रीपेड प्लान (Jio 3 Year Plan) शुरू किया है, जिसके एक ही रिचार्ज से आपका नंबर पूरे तीन साल, यानी 1,095 दिन तक चालू रहेगा। इसमें आपको रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageJio भेज रही SMS, बिना रिचार्ज रुक सकती है इनकमिंग कॉल… सबसे सस्ता प्लान जान लें

एक नज़र में : Jio प्लान खत्म हो चुके नंबरों पर SMS भेज रही है, जिसमें लिखा है कि इनकमिंग कॉल कभी भी रुक सकती है। अब तक प्लान खत्म होने के बाद भी Jio नंबर पर इनकमिंग कॉल कुछ समय तक आती रहती थीं। यानी सिर्फ कॉल सुनने के लिए रखे दूसरे SIM पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.