Redmi का बड़ी बैटरी, 32MP कैमरा वाला फोन 6,499 रूपये में मचाएगा धमाल, कल से होगी सेल शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi A5 आकर्षक कीमत के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। फोन को 6.88 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ 8000 रुपए से भी कम कीमत पर पेश किया गया है। जो लोग काफी कम बजट में एक अच्छा और आकर्षक फोन लेना चाहते हैं, उनके लिए ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आगे Redmi A5 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली वालों के होंगे मजे, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 36,000 रूपये तक मिलेगी सब्सिडी

Redmi A5 की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी भारत में कीमत मात्र 6,499 रूपये और 7,499 रूपये है। फोन Jaisalmar Gold, Just Black, और Pondicherry Blue इन तीन रंगों में उपलब्ध होगा।

फोन की बिक्री 16 अप्रैल से शुरू होगी, और जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं, वो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Redmi A5 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.88 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, और 450nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त इसमें TÜV Rheinland प्रमाणित आई प्रोटेक्शन, DC डिमिंग, और वेट टच सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। फोन 12nm Unisoc T7250 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

बैक पैनल पर 32MP (f/2.0 अपर्चर, 4P लेंस) कैमरा दिया गया है, और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल जाएगा। ये 1080p @30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन 5,200mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन Go Edition के साथ Android 15 पर रन होता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual SIM + microSD स्लॉट, 4G LTE सपोर्ट, Wi-Fi (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक, GPS, Glonass, Galileo और BDS जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

ये पढ़ें: Whatsapp पर भेजी फोटो हो रही धुंधली, तो अपनाएं ये तरीके

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageNothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products