Acer ने ली स्मार्टफोन्स के बाजार में धमाकेदार एंट्री, लॉन्च किए अपने दो धांसू फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Acer काफी समय से अपने स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ था, और अब कंपनी ने आखिरकार भारत में Acer स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इन स्मार्टफोन्स को Indkal Technologies के साथ साझेदारी में बनाया गया है। सीरीज में Acer Super ZX और ZX Pro को शामिल किया गया है। आगे इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Airtel ने मिलाया Blinkit से हाथ, अब 10 मिनिट में होगी सिम की डिलीवरी, ऐसे कर पाएंगे एक्टिवेट

Acer Super ZX और ZX Pro की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Super ZX को 4GB+64GB, 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+128GB, और 8GB+256GB इन 5 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है, और फोन की शुरुआती कीमत 7,990 रूपये है।

वहीं Super ZX Pro को 17,990 रूपये की शुरुआती कीमत के साथ 6GB+128GB, 8GB+128GB, 8GB+256GB, 8GB+512GB, और 12GB+512GB इन 5 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

Acer Super ZX सीरीज की बिक्री 25 अप्रैल से शुरू होगी, और इसे आप Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Acer Super ZX स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.7 इंच का FHD+  LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।

बैक पैनल पर 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर, और 2MP डेप्थ कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। इस कैमरा सेटअप के साथ फोन 2K में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसे 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इन सब के अतिरिक्त, इसमें आपको IP50 रेटिंग की सुरक्षा मिलती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है। इसकी मोटाई 8.6mm और वजन 200g है।

Acer Super ZX Pro स्पेसिफिकेशंस

ये फोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन लेटेस्ट Dimensity 7400 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP OmniVision OV50D सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है, और ये भी 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। फोन में Dolby Atmos के साथ ड्यूल स्पीकर्स को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, WiFi 6, IP64 रेटिंग, और ग्लास बैक जैसे ऑप्शन्स मिलते हैं। फोन का वजन 182g है।

ये पढ़ें: Redmi का बड़ी बैटरी, 32MP कैमरा वाला फोन 6,499 रूपये में मचाएगा धमाल, कल से होगी सेल शुरू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Discuss

Be the first to leave a comment.