Instagram ला रहा कमाल का फीचर, रील देखने के लिए डालना पड़ेगा सीक्रेट कोड, इस तरह करेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहां Meta Instagram में नए नए फीचर्स को शामिल करता रहता है, जिससे एप को यूजर्स के लिए बेहतर बनाया जा सके, वहीं जल्द ही कंपनी एप में एक नया फीचर शामिल करने वाली है। इस फीचर को यूजर्स की प्राइवेसी ध्यान में रख के बनाया जा रहा है, और ये कमाल का फीचर है, जिसमें आप अपनी रील को लॉक कर पाएंगे, और उस रील को सिर्फ वो ही लोग देख पाएंगे, जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं। आगे इस Lockable Posts फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Moto Edge 60 STYLUS ने मचाया भारत में धमाल, इस कीमत पर दे दिए धांसू फीचर्स

Instagram Lockable Posts फीचर क्या है?

हाल ही में Instagram द्वारा इस फीचर को टीज किया गया था। इस फीचर की सहायता से आप अपने कुछ चुनिंदा पोस्ट पर लॉक लगा सकते हैं, और उन पोस्ट को देखने के लिए अन्य यूजर्स को एक सिक्योरिटी कोड डालना होगा, तभी वो पोस्ट उन्हें दिखेगी।

ये फीचर क्रिएटर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसके बाद क्रिएटर्स अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लॉक कर पाएंगे, और यूजर्स द्वारा इन्हें अनलॉक करने पर अकाउंट इंगेजमेंट भी काफी हद तक बढ़ जाएगा।

Lockable Posts फीचर किस तरह काम करेगा?

Instagram ने अपने ऑफिशियल डिजाइन अकाउंट पर इसके उपयोग को समझाया था, कि रोलआउट होने के बाद ये फीचर किस तरह से काम करेगा।

Instagram द्वारा एक पोस्ट साझा की गई थी, जिस पर लॉक लगा था, और उसे अनलॉक करने के लिए सीक्रेट कोड डालने की आवश्यकता थी, जिससे उसे देखा जा सके। कोड को हिंट्स के माध्यम से पता किया जा सकता है, जो कंपनी द्वारा कैप्शन में दिए गए हैं।

यहां सीक्रेट कोड “Threads” था, जब सीक्रेट कोड को डाला तो रील अनलॉक हुई और “Coming soon” लिखा हुआ आया। इसका मतलब है, कि मेटा जल्द ही इस फीचर को Instagram में शामिल कर सकता है।

ये पढ़ें: Acer ने ली स्मार्टफोन्स के बाजार में धमाकेदार एंट्री, लॉन्च किए अपने दो धांसू फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageWhatsapp ला रहा कमाल का फीचर, अब ये यूजर्स कर पाएंगे एक क्लिक में अपना DP Instagram Facebook से इंपोर्ट

Whatsappने अपने ऐप को यूजर्स के लिए बेहतर बनाने के लिए अभी तक काफी काम किया है, और इसी के चलते शानदार फीचर्स को भी शामिल किया गया है। Meta अपना एक इकोसिस्टम बना रहा है, जिसके की ये उसने Meta Account Center को पेश किया गया है। हालांकि, अभी तक Facebook और Instagram ही …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageInstagram का नया फीचर: अब पोस्ट के बाद भी comment बदल सकेंगे

Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो रोज़ ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूज़र्स और क्रिएटर अपने पोस्ट किए गए कमेंट को एडिट कर सकते हैं, यानि अगर आपसे कोई typo हो गया या कुछ बदलना है, तो उसे बाद में ठीक किया जा …

Discuss

Be the first to leave a comment.