Youtube AI Dubbing फीचर से अब एक ही वीडियो को कई भाषाओं में देख पाएंगे, ऐसे करेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

YouTube पर वीडियो देखने वाले और वीडियो अपलोड करने वाले, दोनों ही लोगों के लिए Youtube कमाल का फीचर पेश करने जा रहा है। इस फीचर की सहायता से Youtube का कोई भी वीडियो हम अपनी भाषा में देख सकते हैं। इसका फायदा उन youtubers को सबसे ज्यादा होगा जो इंग्लिश जैसी अन्य भाषा में वीडियो बनाना चाहते हैं, लेकिन बना नहीं पाते हैं। आगे इस Youtube AI Dubbing फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X200 और Vivo X200 Pro धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

YouTube AI Dubbing फीचर क्या है?

कंपनी ने इस फीचर से संबंधित घोषणा साल 2023 में ही कर दी थी, जिसे अब जाकर पूरा किया गया है, इसके पीछे Aloud नामक एक डबिंग सर्विस है। हाल ही में Youtube ने इससे संबंधित जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से साझा की है, जिसके अनुसार वीडियो को कई भाषाओ में डब किया जा सकता है, उदहारण के लिए कोई वीडियो English भाषा में है, उसे आप Hindi, Portuguese, Spanish, Japanese, Italian, French, और German जैसी अन्य भाषाओ में सुन पाएंगे।

हालाँकि डब किया गया वीडियो रिअल टाइम में का करेगा इसलिए वीडियो में दिखाए जाए वाले करैक्टर के होंठों के साथ मैच नहीं होगा, क्योंकि ये लिप-सिंक नहीं है, डब ऑडियो वीडियो से थोड़ा पीछे चल सकता है, हालाँकि इसमें जरा सा अंतर नजर आएगा, जो नजर अंदाज करने योग्य हो सकता है।

फ़िलहाल इस फीचर को कुछ ही क्रिएटर्स इ लिए पेश किया जा सकता है, जो Youtube पार्टनर्स हो, और इन्फ्रोमैटिव कंटेंट बनाते हो। कंपनी का कहना है, कि फ़िलहाल इसे टेस्ट किया जा रहा है, और जब इन वीडियो के साथ ये सफल होगा, तो भविष्य में इसे अन्य वीडियो के लिए भी उपलब्ध करा दिया जायेगा।

दर्शक कैसे उपयोग कर सकते हैं?

  • जब भी आप Youtube पर कोई वीडियो देखेंगे, तो आपको सेटिंग के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको “Audio Track” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यदि वीडियो एक से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगा, तो आपको ऑडियो की भाषा चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
  • आप इनमें से अपनी पसंदीदा भाषा को चुन सकते हैं।

इसे पता करने का दूसरा तरीका भी है, जिसमें आपको वीडियो के डिस्क्रिप्शन में जाना है, यहां “How this content was made” का सेक्शन दिखेगा, इसमें यदि “Auto-dubbed” लिखा हुआ नजर आता है, तो आप इस वीडियो को अन्य भाषाओं में देख सकते हैं।

कंटेंट क्रिएटर्स को इसमें कुछ करने की आवश्यकता नहीं होगी, आप जैसे वीडियो अपलोड करते हैं, वैसे ही करना होगा, ये AI टूल अपनेआप ही उस वीडियो को अन्य भाषाओं में तैयार कर देगा। इससे क्रिएटर्स को काफी फायदा भी होने वाला है, क्यूंकि अन्य भाषाओं के दर्शक भी उनसे जुड़ने लगेंगे, और वो Youtube पर ज्यादा ग्रो कर पाएंगे।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट स्पेसिफिकेशंस लीक, 23 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

ImageSamsung AI Glasses के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू, कीमत तय, पर भारत का क्या

एक नज़र में : AI वियरेबल्स की झलक कई कंपनियां सालों से दिखा रही हैं, इसलिए मैंने बारीक शर्तें पढ़कर ही भरोसा करना सीख लिया है। आखिरकार 12 नवंबर 2026 को Samsung के AI चश्मे (Intelligent Eyewear) की प्रेस रिलीज़ आ गई, जिसे ध्यान से पढ़ना बनता है, खासकर भारत के नज़रिए से। ये पढ़ें: …

ImageInstagram का नया AI फीचर पकड़ेगा आपकी असली उम्र, गलती हुई तो ऐसे करें ठीक

एक नज़र में : Instagram पर अब आपकी उम्र सिर्फ वो जन्मतिथि तय नहीं करेगी जो आपने अकाउंट बनाते वक्त डाली थी, क्योंकि Meta ने 9 नवंबर को अपनी AI एज-एस्टिमेशन तकनीक (Instagram AI Age Detection) दुनियाभर में लागू कर दी है। ये तकनीक टीनएजर जैसे दिखने वाले अकाउंट ढूंढकर उन्हें अपने आप Teen Account …

Discuss

Be the first to leave a comment.