Vivo X200 और Vivo X200 Pro धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने लंबे समय के बाद आज अपनी धमाकेदार Vivo X200 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है, फिलहाल इस सीरीज के  Vivo X200 और Vivo X200 Pro इन दोनों मॉडल्स को ही पेश किया गया है। दोनों ही फोन को काफी आकर्षक बनाया गया है, और लेटेस्ट Dimensity 9400 SoC होने से इनमें तगड़ी परफॉरमेंस भी मिलने वाली है। सीरीज को 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया है, तो चलिए एक नजर Vivo X200 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर डालते हैं।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट स्पेसिफिकेशंस लीक, 23 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Vivo X200 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Vivo X200 को 2 स्टोरेज ऑप्शंस के साथ पेश किया है, जबकि Vivo X200 Pro में सिर्फ एक स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इनकी कीमत कुछ इस प्रकार है।

Vivo X200

  • 12GB+256GB – 65,999 रुपए
  • 16GB+512GB – 71,999 रुपए

Vivo X200 Pro

  • 16GB+512GB – 94,999 रुपए

प्रो मॉडल टाइटेनियम ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ आता हैं, हालाँकि बेस मॉडल में कॉसमॉस ब्लैक और नेचुरल ग्रीन कलर ऑप्शन को पेश किया गया है। सीरीज की बिक्री 19 दिसंबर से शुरू होगी, और शानदार ऑफर्स के साथ इन्हें आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, और Flipkart से खरीद सकते हैं। भुगतान के दौरान HDFC, SBI, IDFC जैसे बैंक्स के क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी उठा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त 10% का V-upgrade बोनस भी मिलेगा। यदि इतना पेमेंट एक साथ खर्च करने में परेशानी है तो फोन को आप मात्र 2750 रूपये प्रतिमाह से 24 महीनों की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। फोन के साथ Jio का उपयोग करने पर Jio की तरफ से 6 महीनों के लिए 10 OTT का प्रीमियम एक्सेस बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। फ़ोन की प्री बुकिंग शुरू हो गयी है।

Vivo X200 स्पेसिफिकेशंस

इस शानदार फोन को 6.67 इंच के 1.5K क्वाड कर्व्ड LTPS डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट फोन को काफी स्मूद बना देता है, इकसे अतिरिक्त 4500 nits की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM Dimming सपोर्ट भी मिलता है। फ़ोन दमदार Dimensity 9400 SoC द्वारा संचालित हो है, और Funtouch OS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है, इसके साथ ही इसकी 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज, मल्टी टास्किंग और गेमिंग के लिए इसे एक बेहतरीन फोन बनाती है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल IMX882 प्राइमरी टेलीफ़ोटो कैमरा Zeiss T* कोटिंग के साथ, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, साथ ही बेहतरीन क्वाल्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन 5800mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 90W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कुछ ही मिनटों में पूरा चार्ज हो जाता है। फ़ोन में IP68 + IP69 रेटिंग की सुरक्षा भी दी गई है, ताकि धूल और पानी से परेशानी न हो।

Vivo X200 Pro स्पेसिफिकेशंस

Pro मॉडल की बात करें, तो इसका 8T LTPO तकनीक वाला 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आपके वीडियो देखने के अनुभव को काफी हद तक बेहतर बना सकता है, साथ ही 4500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ इसका 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट इसको स्क्रॉल करने पर मक्खन बना देता है। ये भी Dimensity 9400 SoC द्वारा संचालित होता है, और इसमें भी Funtouch OS 15 लेयर के साथ Android 15 शामिल किया गया है। फोन की 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज आपको लेग फ्री एक्सपीरियंस देगी।

स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसके कैमरा को कंपनी ने काफी अलग लेवल पर रखा है। इसमें आपको ZEISS द्वारा निर्मित 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP9 टेलीफ़ोटो कैमरा,50 मेगापिक्सल Sony LYT-818 प्राइमरी कैमरा, और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो आपकी फोटोग्राफी को अलग ही लेवल पर पहुंचा देगा, इसके अतिरिक्त इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

बेहतरीन कैमरा के साथ इसमें  Telephoto Hyper Zoom, Telephoto Super Stage mode, Upgraded Telephoto Macro, Super Landscape Mode, 85mm HD Portrait Mode जैसे कई शानदार फीचर्स भी शामिल किये गए हैं।

फ़ोन 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग के साथ साथ 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।इन सब के अतिरिक्त इस सीरीज में Circle to Search, AI Note Assist, AI Enhanced Signal Boost, AI Screen Translation, AI Transcript Assist, Google Gemini, AI Imaging, Vivo Live Call Translation जैसे AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: Instagram ने पेश किया Trial Reel फीचर, नए क्रिएटर्स के लिए ऐसे हो सकता है फायदेमंद

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products