Instagram ने पेश किया Trial Reel फीचर, नए क्रिएटर्स के लिए ऐसे हो सकता है फायदेमंद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अपने ऐप को बेहतर बनाने में लगा हुआ है, इसी के चलते हाल ही में कंपनी ने Trial Reel नामक एक नए फीचर की घोषणा की है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा नए क्रिएटर्स को होने वाला है। ये फीचर आपके कंटेंट पर इंगेजमेंट और इंटरेस्ट को चेक करेगा, जिससे आपको भी ये समझ आ पाएं, कि आपका कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है या नहीं। Instagram Trial Reel फीचर के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme 14x लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, होगा 15000 से कम कीमत में पहला IP69 रेटेड फोन

Instagram Trial Reel फीचर क्या है?

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार इस फीचर के माध्यम से जब यूजर्स रील पोस्ट करेंगे, तो उस रील को सिर्फ उन लोगों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने उस यूजर को फॉलो नहीं किया हो। इससे Instagram का एल्गोरिथम ये समझ पाएगा कि इस कंटेंट को पसंद किया जा रहा है या नहीं।

इसके प्रदर्शन को यूजर्स भी अपने क्रिएटर डैशबोर्ड पर देख पाएंगे और समझ पाएंगे कि उनका कंटेंट वाकई अच्छा है या नहीं। यदि 24 घंटों बाद प्रदर्शन अच्छा होता है, तो ये रील यूजर के फॉलोवर्स को भी दिखने लगेगी, हालांकि यूजर इस सेटिंग को कंट्रोल कर सकता है।

Trial reel में अपलोड की गई रील यूजर के प्रोफाइल पर अन्य लोगों को नजर नहीं आएगी, हालांकि यूजर DM में अपने दोस्तों को सेंड कर सकता है। इसका उपयोग करने के लिए यूजर को रील पोस्ट करते समय कैप्शन वाले ऑप्शन के नीचे “Trial” के टॉगल बटन को ऑन करना होगा।

छोटे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए हो सकता है फायदेमंद

ये फीचर पहले मई में टेस्ट फेस में पेश किया गया था, इसका मकसद नए और छोटे कंटेंट क्रिएटर्स को आगे लाना हो सकता है, जो वैल्यूएबल कंटेंट बनाते हैं। दरअसल, पहले इंस्टाग्राम का एल्गोरिथम इस प्रकार काम करता था, कि रील को अपलोड करते ही उस पर इंगेजमेंट या बूस्ट मिला तो वो वायरल हो जाती थी। इसका फायदा उन कंटेंट क्रिएटर को होता था, जो भले ही वैल्यूएबल कंटेंट नहीं बना रहे हो, लेकिन ज्यादा फॉलोवर्स होने की वजह से इंगेजमेंट बढ़ जाता था और रील वायरल हो जाती थी।

इस नए फीचर के बाद Instagram इसका उपयोग करने पर उसी reel को बूस्ट करेगा, जो फॉलोवर्स के अतिरिक्त अन्य लोगों को दिखाने पर अच्छा इंगेजमेंट प्राप्त कर पाई हो, इसलिए इसका फायदा उन क्रिएटर्स को हो सकता है, जिनके फॉलोवर्स कम हो लेकिन वैल्यूएबल कंटेंट बनाते हो। हालांकि, स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन भविष्य में कंपनी इसे डिफ़ाल्ट रूप से सभी रील के लिए उपयोग कर सकती है।

ये पढ़ें: Moto G35 5G 10 हजार से कम कीमत में भारत में लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageInstagram का नया फीचर: अब पोस्ट के बाद भी comment बदल सकेंगे

Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो रोज़ ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूज़र्स और क्रिएटर अपने पोस्ट किए गए कमेंट को एडिट कर सकते हैं, यानि अगर आपसे कोई typo हो गया या कुछ बदलना है, तो उसे बाद में ठीक किया जा …

ImageInstagram पर अब सब कुछ फ्री नहीं? नए पेड फीचर की तैयारी ने चौंकाया

Instagram पर हर दिन लाखों लोग पोस्ट डालते हैं, स्टोरी देखते हैं और नए followers बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि Instagram जल्द ही कुछ ऐसे फीचर्स को पैसे के पीछे छिपा सकता है, जो अब तक सबके लिए खुले थे। हाल ही में एक डेवलपर ने संकेत दिए …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products