Moto G35 5G 10 हजार से कम कीमत में भारत में लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में अपना शानदार 5G स्मार्टफोन Moto G35 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10 हजार रुपए से कम कीमत पर पेश किया गया है। इस कीमत में इसमें आपको 120Hz डिस्प्ले मिलने वाला है। आगे Moto G35 5G स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Apple और Sony की साझेदारी, Vision Pro और PSVR2 को मिला कर बनेगा धांसू गेमिंग डिवाइस

Moto G35 5G कीमत और उपलब्धता

इस फोन को कंपनी ने मात्र 9999 रुपए की कीमत पर पेश किया है, इस कीमत पर इसका 4GB+128GB वेरिएंट मिलेगा। फोन को Midnight Black, Leaf Green और Guava Red hues इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

इसमें Midnight Black को 3D PMMA फिनिश के साथ और Leaf Green, Guava Red hues को वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया गया है। फोन की बिक्री 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Moto G35 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 मिल जाता है। फोन UNISOC T760 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, इसके अतिरिक्त इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोन के बैक पैनल पर क्वाड पिक्सल तकनीक के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाता है। ये 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन Android 14 पर रन होता है, और NSA, SA नेटवर्क को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G स्पेसिफिकेशंस रिवील, 17 दिसंबर को होंगे लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.