Apple और Sony की साझेदारी, Vision Pro और PSVR2 को मिला कर बनेगा धांसू गेमिंग डिवाइस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गेमिंग लवर्स के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है, क्योंकि Apple और Sony ने गेमिंग को एक लेवल आगे ले जाने के लिए आपस में साझेदारी कर ली है। इसी साझेदारी के चलते Apple Vision Pro को कंपनी गेमिंग VR हेडसेट में बदलने वाली है, आगे Apple और Sony की साझेदारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G स्पेसिफिकेशंस रिवील, 17 दिसंबर को होंगे लॉन्च

Apple और Sony की साझेदारी

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple और Sony की साझेदारी के चलते दोनों कंपनी Vision Pro और PSVR2 कंट्रोलर को जोड़ कर एक नया गेमिंग डिवाइस बना रहे हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार Apple ने इससे संबंधित जानकारी दी है, कि कंपनी अपने Vision Pro में PSVR2 कंट्रोलर सपोर्ट को शामिल करने वाली है, और इतना ही नहीं, कंपनी इस नए अपग्रेड के बाद इस डिवाइस को अपने स्टोर्स के माध्यम से बेचेगी।

इसी के विपरीत Sony अपने PSVR2 में Vision Pro के लिए कंट्रोलर सपोर्ट को शामिल करने में लगा है, जिससे दोनों डिवाइस को आसानी से कनेक्ट किया जा सके। दोनों ही कंपनी ने इससे संबंधित जानकारी प्राप्त की है, और यदि सब कुछ सही रहा तो जल्द ही यूजर्स Apple के Vision Pro को गेमिंग डिवाइस में बदल पाएंगे।

ये साझेदारी Apple को तकनीकी क्षेत्र में बहुत आगे ले जाने वाली है, क्योंकि इसके बाद ये डिवाइस सिर्फ गेमिंग तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि यूजर्स Final Cut Pro और Adobe Photoshop जैसे कई ऐप्स का उपयोग कर पाएंगे। फिलहाल Vision Pro में जेस्चर कंट्रोल सपोर्ट मिलता है, जिससे हाथों के इशारों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

फिलहाल अन्य Bluetooth डिवाइसों ko इससे कनेक्ट किया जा सकता है, और ये नेविगेशन के रूप में भी काम करता है। जल्द ही हमें इससे संबंधित अन्य जानकारी सुनने को मिल सकती है। इसके आने से यूजर्स मिक्सड रियलिटी गेमिंग का अनुभव कर पाएंगे।

ये पढ़ें: realme 14 Pro सीरीज का टीजर आया सामने, जल्द होगी भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

ImageBlastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस

Nothing Pokemon Teaser: Nothing ने अपने ग्लोबल और इंडिया, दोनों X अकाउंट से पिक्सल-आर्ट वाली रहस्यमयी Pokémon तस्वीरें पोस्ट की हैं, और इन्हीं टीज़र ने नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज़ कर दी हैं। फैंस अब इन्हें डिकोड करने में जुटे हैं कि आखिर पर्दे के पीछे तैयार क्या हो रहा है। पहली तस्वीर Blastoise …

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

Discuss

Be the first to leave a comment.