Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G स्पेसिफिकेशंस रिवील, 17 दिसंबर को होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Poco इंडिया द्वारा दो नए फोन को 17 दिसंबर को लॉन्च करने की हिंट दी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों फोन्स Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G होने वाले हैं। हाल ही में कंपनी ने दोनों फोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा की है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme 14 Pro सीरीज का टीजर आया सामने, जल्द होगी भारत में लॉन्च

Poco M7 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से साझा की है, जानकारी के अनुसार Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच का full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसका स्क्रीन तो बॉडी रेश्यो 92.02 होगा। प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 5 का उपयोग किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार इसे TUV ट्रिपल सर्टिफिकेशन और SGS eye care डिस्प्ले सर्टिफिकेशन मिला है। फोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, इसके अतिरिक्त मल्टी फ्रेम नॉइस रिडक्शन और फॉर इन वन पिक्सल ब्लिनिंग फीचर दिया गया है।

इतना ही नहीं, इसमें सुपर रिजॉल्यूशन तकनीक के साथ इन सेंसर जूम को शामिल किया गया है। फोन 300 प्रतिशत सुपर वॉल्यूम के साथ पेश किया गया है। इसके अतिरिक्त Dolby Atmos सपोर्ट के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक, और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

Poco C75 5G स्पेसिफिकेशंस

टीजर के माध्यम से कंपनी ने इस फोन के फीचर्स भी साझा किए हैं। कंपनी के अनुसार ये सीरीज का पहला फोन होगा, जो HyperOS पर रन होगा। फोन में Sony सेंसर का उपयोग किया गया है, और ये Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होगा।

फोन में 4GB टर्बो RAM के साथ 8GB RAM और 1TB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलने वाली है। इस फोन को 9000 रुपए से कम कीमत पर पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस फोन में 2 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। ये साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

ये पढ़ें: Redmi Note 14 सीरीज भारत में लॉन्च, Redmi Buds 6, Xiaomi Outdoor Sound Speaker की भी हुई घोषणा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

ImagePOCO M7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, इन बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Poco जल्द ही भारत में अपने मिड रेंज फोन POCO M7 Pro 5G को लॉन्च कर सकता है। पिछले कुछ महीनों में फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है, और इससे संबंधित कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में POCO M7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख भी सामने आई …

ImageRedmi Note 14 5G सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, अगले महीने होगा लॉन्च

Xiaomi काफी समय से अपनी Redmi Note 14 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, इस सीरीज से समबन्धित काफी लीक्स भी सामने आ चुके हैं, हाल ही में कंपनी ने इसका ऑफिसियल टीज़र साझा किया था, अरु अब आधिकारिक तौर पर Redmi Note 14 5G सीरीज इंडिया लॉन्च …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Discuss

Be the first to leave a comment.