MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट स्पेसिफिकेशंस लीक, 23 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट काफी समय से चर्चा में है, इससे संबंधित कई जानकारी सामने आ चुकी है। हाल ही में इस चिपसेट के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी एक चीनी टिपस्टर द्वारा साझा की गई है। आगे MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X200 और X200 Pro भारतीय कीमत रिवील, 12 दिसंबर को होंगे लॉन्च

MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट स्पेसिफिकेशंस आये सामने

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” द्वारा Weibo पोस्ट से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर 1.8 मिलियन है। ये स्कोर Dimensity 8300-Ultra SoC द्वारा संचालित Redmi K70E और POCO X6 Pro के AnTuTu स्कोर से भी ज्यादा है, जो 1.52 मिलियन और 1.48 मिलियन है।

इस चिपसेट में TSMC 4nm प्रोसेस का उपयोग किया गया है। ये एक नए ऑक्टा कोर आर्किटेक्चर पर बना है, जिसमें A5xx कोर को हटा दिया गया है, और इसकी जगह सभी Cortex-A725 कोर का उपयोग किया गया है।

इनमें से इसका प्राइम Cortex-A725 कोर 3.25GHz की क्लॉकस्पीड पर रन होता है, इसके अतिरिक्त 3 Cortex A725 कोर 3.0GHz की क्लॉकस्पीड और बाकी अन्य 4 Cortex A725 कोर 2.1GHz की क्लॉकस्पीड पर रन होते हैं। इसके साथ 1.3GHz Immortalis G720 MC7 GPU को शामिल किया गया है।

अन्य लीक्स के अनुसार इसे 23 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है, और इसके द्वारा संचालित सबसे पहला फोन Redmi Turbo 4 हो सकता है। इस फोन को साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। खबरों के अनुसार इस फोन में पतले बिजल्स के साथ 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी मिल सकती है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। ये फोन बैक पैनल पर ग्लास फिनिश के साथ प्लास्टिक बॉडी के साथ लॉन्च हो सकता है।

ये पढ़ें: Instagram ने पेश किया Trial Reel फीचर, नए क्रिएटर्स के लिए ऐसे हो सकता है फायदेमंद

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products